REWA : शहर से लेकर गांव तक पुलिस-प्रशासन एक्टिव : व्यापारियों को दुकान खोलने से पहले टीकाकरण अनिवार्य, अमहिया थाने में हुआ रेपिड टेस्ट

 

REWA : शहर से लेकर गांव तक पुलिस-प्रशासन एक्टिव : व्यापारियों को दुकान खोलने से पहले टीकाकरण अनिवार्य, अमहिया थाने में हुआ रेपिड टेस्ट

रीवा। कोरोना महामारी का दंश झेल चुकी देश-प्रदेश की सरकारें 1 जून से लागू किए गए अनलॉक को लेकर अलर्ट है। रीवा जिले में शहर से लेकर गांव तक पुलिस-प्रशासन को एक्टिव कर जन जागरूकता अभियान में लगाया गया। शहर के अमहिया थाने में जहां 2 जून को पुलिस द्वारा 100 रेपिड टेस्ट कराए गए। वहीं शाहपुर पुलिस ने घर घर जाकर वैक्सीन के महत्व को समझाया है। जबकि सिरमौर, सेमरिया, डभौरा, गढ़, जवा, सोहागी, चाकघाट, मनगवां, मउगंज, हनुमना पुलिस ने गांव गांव जाकर मास्क सहित सोशल डिस्टेंसिग के बारे में बताया है। जबकि शहरी थानों की पुलिस ऑड-ईवन की तर्ज पर बाजार खुलबा रही है। वहीं व्यापारियों को दुकान खोलने से पहले टीकाकरण अनिवार्य किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों की मांग पर अगल से वैक्सीन सेंटर बनाए गए है।

ऑड-ईवन से खुला बाजार / व्यापारियों के लिए शहर में 3 अलग से बनाए गए वैक्सीन सेंटर का शुभारंभ : बिना स्लॉट बुकिंग के भी लग रहा टीका

अब जिले में सिर्फ 192 ​एक्टिव केस

सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जारी कोरोना बुलेटिन में सिर्फ 13 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या जिले में अब 192 ही बची है। जबकि नए 59 मरीज ठीक होकर अपने अपने घर पहुंचे हैं। आरटी-पीसीआर के 650 सैंपल में 7 संक्रमित मरीज मिले। वहीं रैपिड एंटीजन के 756 जांच में 6 पॉजिटिव आए हैं। कुल 1406 सैंपल में 13 पॉजिटिव आए हैं। अभी तक 16339 कुल पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जहां स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 16026 है। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में अभी तक 121 मौतें ही हुई हैं। वहीं मृत्यु के नए प्रकरण 4 आए हैं। रीवा अर्बन में जहां 4 मरीज तो ग्रामीण क्षेत्र में 9 केस आए है। इस दौरान नईगढ़ी, गंगेव, मऊगंज, हनुमना और जवा में कोई केस नहीं मिले है। जबकि गोविंदगढ़ में 3, रायपुर कर्चुलियान में 3, त्योंथर में 1 व सिरमौर में 2 मरीज मिले है।

मनगवां और चोरहटा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : 66 किलो गांजा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मनगवां पुलिस ने बांटे मास्क

मनगवां थाना प्रभारी ने 2 जून को कई गांव में जाकर जागरुकता अभियान के तहत मास्क बांटे। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग सुरक्षित रहें। मास्क लगाए रहें दूरी बनाए रहे। तभी कोरोना वायरस को हम लोगों हरा सकते हैं। जब आप लोगों का सहयोग रहेगा। तब हम लोग इस महामारी की जंग को जीत सकते हैं। ऐसे में सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही जागरूक लोग अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक रखें। बच्चों की सुरक्षित रखे, भीड़ वाली जगह में ना जाएंं।

रीवा कलेक्टर ने जिले वासियों से की अपील बोले - आजादी को जिम्मेदारी मानें, लापरवाही न करें, कोविड प्रोटोकाल का पालन करें

मानस भवन में 600 लोगों को लगा टीका

मानस मंडल द्वारा मानस भवन में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 5 दिवसीय शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष अनुपम तिवारी द्वारा किया गया। दावा है कि बुधवार की सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 600 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस दौरान एडीएम इला तिवारी, डॉ. बसंत अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, एचके त्रिपाठी तथा डॉ. उदय सिंह अपने समस्त टीम के साथ टीकाकरण कार्य करवाते रहें।

पति-पत्नी के विवाद में चली गोली : विवाद के बाद पहुंचा महिला का भाई, जीजा नहीं मिला तो बड़े भाई पर ही कट्टे से कर दिया फायर

जनू माह में मिले केस

1 जून 14

2 जून 13

Related Topics

Latest News