SATNA : ससुराल जाने से पत्नी ने मना किया तो सनकी पति ने घोंप दिया चाकू, फिर खुद के गले पर चाकू मारकर लहुलूहान हुआ : गंभीर हालत में दोनों जिला अस्पताल रेफर

 

SATNA : ससुराल जाने से पत्नी ने मना किया तो सनकी पति ने घोंप दिया चाकू, फिर खुद के गले पर चाकू मारकर लहुलूहान हुआ : गंभीर हालत में दोनों जिला अस्पताल रेफर

सतना जिले के मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरौंदी के चंदैनी गांव में एक युवक ने चाकू चलाकर सनसनी फैला दी। बताया गया कि युवक ने पत्नी का गला रेत उसके पेट में चालू घोंप दिया। इसके बाद युवक ने खुद का लगा उसी चालू से रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां में दाखिल कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस की एक बड़ी लापरवाही : प्रभारी आरक्षक जन्मदिन पार्टी में मशगूल, उधर 20 हजार का इनामी डकैत कस्टडी से फरार

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर पड़मनिया गांव का निवासी शिव प्रसाद मवासी (25) अपने ससुराल चंदैनी गांव गया था। वहां शाम करीब 7 बजे उसका पत्नी सोमवती मवासी (23) से विवाद हो गया। देखते ही देखते पति आवेश में आकर प​त्नी पर चाक घोंप दिया। पहले से उसके गले पर कई वार किए। फिर पेट में भी चाकू मारा। इसके बाद खुद के गले पर चाकू मारकर लहुलूहान हो गया। दोनों को गंभीर अवस्था में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मझगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर है। वे बयान देने की ​अभी स्थिति में नहीं है।

सतना बिरला सीमेंट में बड़ा हादसा : सफाई करते श्रमिक का सिर बेल्ट में फंसकर सेकंडों में कट कर धड़ से हुआ अलग : आक्रोशित श्रमिकों ने किया जमकर बवाल

शाम होने पर पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया था मना

गांव वालों के अनुसार पति देर शाम घर जाने के लिए कह रहा था, लेकिन पत्नी शाम हो जाने के कारण बोली आज नहीं अब कल सुबह चलेंगे। इसी बात को लेकर पति भड़क गया। फिलहाल दोनों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों गंभीर हैं। वहीं थाना पुलिस गांव वालों से बयान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Topics

Latest News