MP : 28 अगस्त से रोजाना फ्लाइट : पहली बार इंदौर से जबलपुर के लिए सीधे उड़ान भरेगी इंडिगो फ्लाइट : ये होगा टाइम

 

MP : 28 अगस्त से रोजाना फ्लाइट : पहली बार इंदौर से जबलपुर के लिए सीधे उड़ान भरेगी इंडिगो फ्लाइट : ये होगा टाइम

अनलॉक के बाद इंदौर एयरपोर्ट से लगातार फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब इंदौर से जबलपुर के लिए भी पहली बार सीधी फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। इंडिगो की यह उड़ान 28 अगस्त से शुरू होगी। इंदौर से प्रतिदिन फ्लाइट सुबह 7:45 मिनट पर रवाना होगी। सुबह 9:20 पर जबलपुर पहुंचेगी। वहीं, जबलपुर से फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे पर उड़ान भरकर शाम 4:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।

EOW को भ्रष्ट अफसर या कर्मचारी के खिलाफ जांच के लिए संबंधित विभाग से अब नहीं लेनी होगी इजाजत : राज्य शासन ने एक्ट में जोड़ी गई धारा (17A) हटाई

इंदौर-जबलपुर के अलावा कोरोना के कारण बंद इंदौर-गोवा फ्लाइट भी अब फिर से उड़ान भरने जा रही है। 1 अगस्त से इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इंदौर से फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.10 बजे गोवा पहुंचेगी। गोवा से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी और शाम 4.45 बजे इंदौर आएगी।

हत्या का खुलासा : युवक लड़की पर जबरन बना रहा था शादी करने का दबाव, लड़की ने संबंध रखने से मना कर दिया तो पेट में चाकू घोंपकर मार डाला

जुलाई में 14 फ्लाइट चलना शुरू हुईं

17 से 21 जुलाई के बीच सात (आने-जाने में 14) फ्लाइट रायपुर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए शुरू हुई हैं। ये सभी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की हैं। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद फ्लाइट की संख्या 21 (आने-जाने में 42 से ज्यादा) हो गई हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, किशनगढ़, बेलगाम के भी उड़ाने शुरू हो चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के कारण ये फ्लाइट बंद थीं। बता दें, कोरोना के पहले इंदौर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ 100 फ्लाइट यहां से उड़ती थीं।



Related Topics

Latest News