REWA : मरीज के मुंह से निकला सांप जैसा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा, रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा- हो सकता है राउंड वर्म!

 

REWA : मरीज के मुंह से निकला सांप जैसा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा, रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा- हो सकता है राउंड वर्म!

सतना में 35 साल के मरीज के मुंह से अजीब तरह का एक कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। युवक दो साल से पेट दर्द से परेशान था। डॉक्टर ने उसे दवा दी तो दर्द से कराह रहे युवक के मुंह से सांप जैसे आकार का डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकल आया। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे हैं कि ये कौन सा कीड़ा है। वहीं, रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन ने कीड़े काे राउंड वर्म कहा है।

SP REWA को उप निरीक्षकों पर ज्यादा भरोसा : थाना और चौकी प्रभारी बनने निरीक्षक से उप निरीक्षक तक ने की दौड़ तेज

निजी चिकित्सक एवं डेढ़ साल से नागौद में कोरोना चिकित्सक के रूप में ड्यूटी कर रहे डॉ. एसएन सिंह पाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे पन्ना के भठिया गांव निवासी मरीज शान मोहम्मद मेरे पास पहुंचा। मरीज ने कहा कि उसके पेट में दो साल से दिक्कत है। रोजाना पेट में दर्द रहता है। साथ ही भूख भी नहीं लगती और शरीर में कमजोरी बनी रहती है।

गरीबों के लिए हमेशा तत्पर रहते है ये IAS : रीवा कलेक्टर ने एक बार फिर दिखाई दरिया दिली, महिला के लिए बने ईश्वर का वरदान

डॉ. एसएन सिंह पाल ने शुरुआत में मामला समझते हुए कीड़े मारने वाली दवा दी। जैसे ही दवा का असर हुआ वैसे ही पेट से सांप के आकर का डेढ़ फीट का कीड़ा निकला। उन्होंने बताया कि पेट से निकले कीड़े की लंबाई करीब डेढ़ फीट है, जो अभी ​जीवित अवस्था में है।

रीवा शहर में 2035 तक विकास के संबंध में जिला समिति में दिये गये कई महत्वपूर्ण सुझाव

मेडिकल साइंस के लिए नया नहीं

रीवा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनोज इंदुलकर ने कहा ​कि ये राउंड वर्म यानी गोल कृमि (आमतौर पर केंचुआ जैसे दिखते हैं) हो सकता है। इस तरह कीड़े निकलना कोई नई बात नहीं है। मेडिकल सांइस में इस तरह के केस पहले भी आ चुके हैं।

पुलिस विभाग में फिर हुआ फेरबदल : जिले के 14 थानों में TI की जगह SI बनाये गए थाना प्रभारी : देखें नाम

क्या होता है राउंड वर्म

पेट में पाए जाने वाले कीड़े अलग-अलग तरह के होते हैं। मुख्य तौर पर इसे दो भागों में बांटा जा सकता है। पहले को गोल कृमि यानी राउंड वर्म और दूसरा फीता कृमि यानी टेप वर्म। ये दोनों मनुष्य के शरीर पर असर डालते हैं। समय से इलाज होने पर इन्हें खत्म किया जा सकता है।

Related Topics

Latest News