MP : शादी समारोह में शामिल होने आई रिश्ते की भाभी से दूल्हे ने कई बार किया रेप : मददगार बनी बहन सहित आरोपी गिरफ्तार

 

MP : शादी समारोह में शामिल होने आई रिश्ते की भाभी से दूल्हे ने कई बार किया रेप : मददगार बनी बहन सहित आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी। महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रिमझिम शुरू

घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। गांव के अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है। शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है।

सगाई के बाद शादी से पहले मंगेतर के साथ रह रही थी युवती, अचानक से फांसी लगाकर की आत्महत्या : जानिए वजह

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दे दी। सोमवार को मैं अपने पति के साथ सांवेर थाना पहुंची। यहां दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

Related Topics

Latest News