MP : महिला ने युवक से फ्रेंडशिप कर पहले आर्थिक तंगी बता ठगे 6500 रु., फिर वापस मांगे तो युवक की फेक ID बनाकर अपलोड कर दी अश्लील फोटो

 

MP : महिला ने युवक से फ्रेंडशिप कर पहले आर्थिक तंगी बता ठगे 6500 रु., फिर वापस मांगे तो युवक की फेक ID बनाकर अपलोड कर दी अश्लील फोटो

कोलार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक शख्स को महिला से दोस्ती महंगी पड़ गई। महिला ने पहले आर्थिक तंगी को बहाना बनाकर रुपए उधार मांगे। पीड़ित ने लंबे समय बाद अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला उसे धमकाने लगी। महिला को अनफ्रेंड कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित और उसकी पत्नी की पहले फेक फेसबुक आईडी बनाई। फिर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को अश्लील फोटो भेजने लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राधा आचार्य पति प्रदीप शर्मा निवासी सुभाष नगर लाला पुरा राघोगढ़ गुना के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में निर्णय : तबादलों की समय सीमा 1 सप्ताह और बढ़ी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह चौहान परिवार के साथ न्यू ललिता नगर कोलार में रहते है। वह प्राइवेट जॉब करते है। मार्च 2020 में उनकी फेसबुक पर राधा आचार्य नाम की महिला से दोस्ती हुई। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद महिला ने लोकेंद्र को आर्थिक तंगी का बहाना बताकर उधार पैसे मांगे। लोकेंद्र ने महिला के अकाउंट में ऑन लाइन 6500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। 

हाईकमान ने इंदौर की अर्चना जायसवाल पर जताया भरोसा : महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मिली कमान

इस बीच दिसंबर 2020 में महिला पैसे वापस देने की बात कहकर लोकेंद्र से मिलने भोपाल भी आई, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। वहीं, लोकेंद्र से और रुपए देने की मांग करने लगी। जब लोकेन्द्र ने मना किया तो उसको झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद लोकेंद्र ने राधा को फेसबुक फ्रेंड से अनफ्रेंड कर दिया। इसके बाद राधा ने पीड़ित और उसकी पत्नी की फोटो का उपयोग कर फेक आईडी बना ली। फिर उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद उनको अश्लील फोटो और कमेंट भेजने लगी। इसकी जानकारी रिश्तेदारों से लगने के बाद लोकेंद्र ने महिला के खिलाफ कोलार पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।



Related Topics

Latest News