REWA : सावधान जनता : अब शहर में ठगों ने चेन स्नैचिंग करने का अपनाया नया तरीका, पढ़िए ये जरुरी खबर

 

REWA : सावधान जनता : अब शहर में ठगों ने चेन स्नैचिंग करने का अपनाया नया तरीका, पढ़िए ये जरुरी खबर

          ठगी की शिकार महिला अपने परिजनों के साथ।

रीवा शहर में ठगों ने चेन स्नैचिंग कर नया तरीका अपनाया है। यहां सोमवार की सुबह 8 बजे पोती को को​चिंग से छोड़कर लौट रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात बदमाशों ने झांसा दिया। वे बोले अम्मा हम पुलिस वाले है, चेक करना है सोने का समान। इसी बीच ठगों का ही दूसरा आदमी आया। बोला साहब हमारा भी चेक कर लो। ऐसे में महिला झांसे में आ गई और सचमुच में असली पुलिस वाला समझकर अपनी चेन ठगों को सौंप दी।

लूट और गोली मारने की रची थी फर्जी कहानी : तीन युवाओं द्वारा झूठी गोली मारने की घटना का हुआ खुलास, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती : एक फरार

इसी बीच शातिर ठग महिला से असली चेन लेकर नकली चेन की पुड़िया दे दी। जब महिला ने अपनी चेन देखने का प्रयास किया तो ठग बाइक में बैठकर फरार हो गए। वारदात की आशंका होने पर महिला अपने घर पहुंची और आप बीती बताते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

उज्जवला गैस वितरण का द्वितीय चरण 18 सितंबर से प्रारंभ : निर्धन व गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन

सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएल वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सावित्री देवी श्रीवास्तव पति स्वर्गीय लालाजी श्रीवास्तव (62) निवासी पडरा नई बस्ती अपनी छोटी पोती को कोचिंग से छोड़कर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह राधा कृष्णमंदिर के आगे संजय त्रिपाठी के घर के पास पहुंची तो बाइक में एक युवक पहुंचा। उसने महिला की चेन खींचने की कोशिश की।


लेकिन ​असफल होने पर अपने आप को पुलिस वाला होने का हवाला दिया। कहा अम्मा इन दिनों पुलिस सोने की चेन चेक करती है। जब तक महिला कुछ करती इसके पहले की दूसरा युवक आया और अपनी चेन चेक कराने लगा। यहीं से महिला को असली पुलिस होने का भरोसा हो गया। ऐसे में महिला भी पुलिस की बात मानकर अपनी चेन जांच के लिए सौंप दी। लेकिन पुलिस बने ठग ने असली चेन रखकर नकली चेन थमा दी।

आधा दर्जन संदेहियों को पुलिस ने उठाया

थाने पहुंची महिला की कहानी सुनकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में शिकायती आवेदन लेते हुए पुलिस ने ठगों के नए तरीके को सुनकर आधा दर्जन संदेहियों को उठाया है। पुलिस का दावा है कि वारदात में आसपास के ठग हो सकते है। क्योंकि उनको मालुम था कि महिला 8 बजे कोचिंग से अकेले लौटती है। इसीलिए मौके का फायदा उठाते हुए झांसा में लेकर 70 हजार की डेढ तोला सोने की चेन लूट ली।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू

पुलिस की मानें तो बाइक सवार बदमाशों की संख्या दो थी। एक ठगी करने में शामिल था। जबकि दूसरा सहयोगी था। उसी ने नकली पुलिस वाले को असली होने का भरोसा दिया। जिससे महिला झांसे में आ गई थी। ऐसे में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शॉपिंग मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे है। जिससे शातिर लुटेरों को पकड़ा जा सके।

Related Topics

Latest News