MP : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की Sunny Leone को खुली चेतावनी : हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, तीन दिन में गाना नहीं हटाया तो होंगी FIR

 

MP : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की Sunny Leone को खुली चेतावनी : हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, तीन दिन में गाना नहीं हटाया तो होंगी FIR

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ MP में भी बवाल मच गया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी से माफी मांगने को कहा है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है। 3 दिन के अंदर यदि सनी लियोनी गाने को लेकर माफी नहीं मांगती हैं और यूट्यूब से गाना नहीं हटाया जाता है तो सरकार सनी लियोनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी। 

MP में पंचायत चुनाव निरस्त कैबिनेट ने लगाई मुहर : राजभवन भेजा गया प्रस्ताव

बता दें कि सनी लियोनी के ‘मधुबन ’ गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये पार्टी सॉन्ग है, जिसे सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर आधारित है। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने को आवाज दी है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन गाना विवादों में फंस गया। 22 दिसंबर को उनका यह गाना रिलीज हुआ था। उत्तर प्रदेश के मथुरा के संतों ने भी इस गाने के वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं।

दिग्विजय को विधर्मी बताया

गृह मंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह जैसे विधर्मी लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। वीर सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि दिग्विजय सिंह के बयान पर उनका स्टैंड क्या है, क्या वह दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हैं।

Related Topics

Latest News