REWA : जमीन विवाद को लेकर अपने ही देवर पर भाभी ने लगाया जहर देने का आरोप : गंभीर रूप से पति अस्पताल में भर्ती

 

REWA : जमीन विवाद को लेकर अपने ही देवर पर भाभी ने लगाया जहर देने का आरोप : गंभीर रूप से पति अस्पताल में भर्ती

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गड़रिया गांव के एक युवक को संदिग्ध हालत में SGMH में दाखिल कराया गया। भाभी का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते देवर ने उसके पति को जहर दिया है। बेहोशी हालत में पति को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पति को लेकर संजय गांधी अस्पताल गई। जहां गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इधर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमुना साकेत (40) निवासी गड़रिया की पत्नी ने बताया कि मेरा अपने देवर के साथ काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बीती रात आरोपी देवर ने सुनियोजित तरीके से अपने मकान में बुलाया था। जहां आरोपी ने शराब में जहर मिला कर मेरे पति को पिला दे दिया।

दावा किया कि सुबह पति बेहोशी हालत में देवर के मकान के समीप मिले थे। ऐसे में ग्रामीणों की मदद से युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। यहां आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे युवक को गंभीर हालत में मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर चिकित्सकों ने भर्ती युवक की हालत गंभीर बताई है।

एक बार फिर एक्शन में SP रीवा : दो नशेड़ी पुलिसकर्मी को किया निलंबित, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


Related Topics

Latest News