REWA : जबलपुर-प्रयागराज NH-30 ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश : सेट समय से 5 मिनट पहले ही BDS ने किया डिफ्यूज

 

REWA : जबलपुर-प्रयागराज NH-30 ओवरब्रिज को टाइम बम से उड़ाने की कोशिश : सेट समय से 5 मिनट पहले ही BDS ने किया डिफ्यूज

रीवा। (REWA NEWS) गणतंत्र दिवस की चाकचौबंद व्यवस्था के बीच दहला रीवा। बम मिलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप। घटना की जानकारी लगते ही बम स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची बाद बम को डिफ्यूज किया गया है। मौके से एकपत्र मिली है, जिसमें UP सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा है। 

ओवर ब्रिज के जरिए लोग जाते है प्रयागराज 

आपको  बता दें की धमकी भरी चिट्ठी में प्रयागराज पुलिस का भी जिक्र है। अगर समय रहते बम पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। यह ओवर ब्रिज एनएच-30 पर स्थित है। इसे टाइम बम का आकार दिया गया था।

जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे ओवरब्रिज को उड़ाने की कोशिश 

जानकारी के लिए आपको बता दे की ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। ये बम रीवा के मनगवां इलाके में ओवरब्रिज के नीचे लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही BDS (बम निरोधक दस्ता) ने उसे डिफ्यूज कर दिया।

सुबह 6 बजे पुलिस को मिली जानकारी 

वही ज्ञात है की हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, SP नवनीत भसीन को जानकारी दी। 9.30 बजे बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया गया। टाइम बम को BDS टीम साथ लेकर गई है। फिलहाल बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

UP चुनाव को लेकर शरारती तत्व की हरकत

ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने UP DGP को सूचना दे दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ओवरब्रिज के नीचे मिला एक और बम

इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में NH-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर निष्क्रिय कर दिया।

 यह भी पढ़े 

रीवा की जनता खेल रही बम, टाइमर बम : पुलिस हैरान परेशान तो CM योगी को मिली चेतावनी

Related Topics

Latest News