प्यार में धोखा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर किराये के मकान में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; चार माह तक बनाता रहा नाबालिग काे हवस का शिकार

 

प्यार में धोखा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर किराये के मकान में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म; चार माह तक बनाता रहा नाबालिग काे हवस का शिकार

धार. जिले के कुक्षी गांव में महालक्ष्मी कॉलोनी में स्थित किराये के मकान में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपी युवक भी नाबालिग है। दोनों स्कूल में पढाई कर रहे हैं, इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों मिलते रहे और बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ी घटना : लड़की ने लड़के पर फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसा लड़का, कोच में लगी आग

16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी से दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने लगे थे, तभी आरोपी ने शादी का झांसा देकर दिनांक 12 अगस्त 2021 को अपने किराए के रूम पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार आरोपी चार माह तक नाबालिग काे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जिसके बाद आरोपी शादी करने की बात से पलट गया। ऐसे में पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बताई और कुक्षी थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा, पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाया। मामले में आरोपी अभी नाबालिग है।

Corona Omicron in Delhi : अब लॉकडाउन जैसी पाबंदी, स्कूल-कॉलेज, रेस्टोरेंट, पूरी तरह बंद : इन लोगों को रहेगी छूट ?

पीड़ित लड़की के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया था। 

दिनेश सिंह चौहान, टीआई, कुक्षी

Related Topics

Latest News