MP : पीड़िता की गुहार : पति के देहांत के बाद ससुरालवालों ने जबरन करवाई दूसरी शादी, अब देवर और सास मारपीट कर भगा रहें

 

MP : पीड़िता की गुहार : पति के देहांत के बाद ससुरालवालों ने जबरन करवाई दूसरी शादी, अब देवर और सास मारपीट कर भगा रहें

शिवपुरी में एक महिला ने ससुरालवालाें पर प्रताड़ना का आराेप लगाया है। महिला के पति के देहांत के बाद ससुरालवालों ने अपनी पसंद के लड़के से शादी करवाई। शादी के बाद उसे घर जमाई बना दिया। अब वे बहू और उसके पति को घर से भगा रहे हैं। महिला ने पुलिस ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

13 वर्षीय बेटी की मां अपने 20 वर्षीय आशिक के साथ घर छोड़कर फरार : पति हैरान, परेशान...

नोहरिकला की रहने वाली 30 साल की कुसुम जाटव ने देवर और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाने पहुंची कुसुम ने बताया कि पति के देहांत के बाद उसकी शादी ससुरालवालों ने जबरन सिरसौद के रहने वाले उम्मेद जाटव से करा दी थी। उसने शादी करने से मना किया, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।

ऐसे ले सकते है आयुष्मान योजना का लाभ : सालाना पांच लाख तक का फ्री इलाज, इन अस्पतालों में करा सकते है FREE इलाज

उन्होंने उम्मेद को अपने ही घर में रहने दिया। अब जब बच्चे बड़े हो गए तो वे हमें घर से मारपीट कर भगा रहे हैं। देवर और सास आए दिन विवाद करते हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता कुसुम के शिकायती आवेदन पर जांच शुरू की है।

Related Topics

Latest News