MP : 13 वर्षीय बेटी की मां अपने 20 वर्षीय आशिक के साथ घर छोड़कर फरार : पति हैरान, परेशान...

 

MP : 13 वर्षीय बेटी की मां अपने 20 वर्षीय आशिक के साथ घर छोड़कर फरार : पति हैरान, परेशान...

शिवपुरी के फतेहपुर में एक 13 वर्षीय बेटी की मां अपने 20 वर्षीय आशिक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। जिसकी शिकायत उसके पति रवि प्रजापति ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी 20 वर्षीय युवक के साथ लापता हो गई है।

गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह होने से बेहद दुखी युवक ने किया सुसाइड, बेरोजगार होने की वजह से लड़की के घरवालों ने हाथ देने से किया इनकार

पति ने बताया कि बीते वह पूर्व उसके पिता ग्यासिराम ने उसकी पत्नी को पड़ोस के रहने 20 वर्षीय प्रेमी सचिन सिगलीगर के साथ आपत्तिजनक हालातों में देख लिया था। मौके पर उसके पिता का पडोसी सचिन से विवाद भी हुआ था जिसके बाद रात के अंधेरे में उसकी पत्नी ललिता प्रजापति अपने 20 वर्षीय आशिक सचिन सिगलीगर के साथ घर छोड़ कर भाग गई । पीड़ित पति रवि प्रजापति ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर की नौकरी कर जैसे तैसे घर को चला रहा था उसके एक बेटा-बेटी भी है। बावजूद इसके उसकी पत्नी उसके आशिक के साथ घर छोड़कर भाग गई।

10 स्लाइड में जानिए आज MP में कहाँ क्या हुआ; बेरोजगार BF को बेटी का हाथ देने से लिया इनकार, युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विहार से खरीदकर लाए थे बहु

ससुर ग्यासिराम प्रजापति ने बताया कि वह बहु को विहार से खरीदकर कर लाया था दोनों की शादी भी कराई थी सालों से सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उसकी बहु का पडोसी युवक से चक्कर शुरू हो गया। दो बच्चों की माँ होने के बाद भी उसकी बहु 20 वर्षीय पड़ोसी के साथ भाग गई जबकि उसके 13 वर्षीय एक बेटी भी है।

देवास : सास-ससुर का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन : विदाई के बाद पति के साथ 150 KM पहुंच कर दिया अंग्रेजी का पेपर

कमाउपूत को भगा ले गई पड़ोसन

थाने पहुंची सचिन सिगलीगर की मां पानबाई ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा सचिन मेहनत मजदूरी कर घर परिवार का खर्चा चलाता था। वह कब पड़ोसी महिला के चक्कर में पड़ गया इसका उन्हें पता ही नहीं चला। पड़ोसी रवि प्रजापति की बहु उसके कमाउपूत सचिन को भगा कर अपने साथ कहीं ले गई है।

Related Topics

Latest News