REWA : मिशन 2023 : न भाजपा, न कांग्रेस, आप सच का साथ दोः कमल नाथ

 

REWA : मिशन 2023 : न भाजपा, न कांग्रेस, आप सच का साथ दोः कमल नाथ

रीवा। मिशन 2023 को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने तथा नेताओं को एक मंच पर एक राय होकर एकजुट करने में जुटी हुई है, जिसके तहत शनिवार को जिले के मनगवां में आयोजित जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने अपने एक दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने जमकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने जहां मंच से ही प्रदेश के मुखिया शिवराज को वहस की चुनौती दी है वहीं उन्होंने जन आक्रोश रैली में उपस्थित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 का मूल मंत्र दिया है।

शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की आधी रात जल समाधि : दो दोस्तों की मौके पर मौत, एक बुरी तरह घायल

मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए जमकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि जो दो हजार साल पूर्व से बनी हुई हमारी संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा है। आज हमें चुनना प़ड़ेगा कि क्या हम नरेंद्र मोदी के रास्ते में चले या फिर संस्कृति की राह पर चलें।15 साल बाद हमारी कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन हमें ऐसा प्रदेश शिवराज सिंह चौहान ने दिया था जो बेरोजगारी में नंबर वन, किसान के आत्महत्याओं में नंबर वन, महिला के अत्याचारों में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, ऐसा प्रदेश हमें मुख्यमंत्री शिवराज जी ने सौंपा था फिर भी हमने शुरुआत की और हमने अपनी नीयत और नीति का परिचय दिया और काम करते रहे। लेकीन हमारी सरकार को 15 महीने के अंदर ही शिवराज सरकार ने सौदे बाजी करके गिरा दी।

शहर से लापता युवती का पूर्वा फॉल में मिला शव : 500 फीट नीचे गहरी खाई से निकलवाते हुए ऊपर लाई पुलिस

दे सच का साथ

रीवा की जनता से कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने बिना पानी, बिना बिजली के अपना जीवन काट लिया अब नौजवान को विचार करना है कि वह किस का साथ देते हैं। ना बीजेपी का ना कांग्रेस का अब उन्हें सच के साथ का देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता को ना कांग्रेस का न भाजपा का साथ देने की जरूरत है बल्कि सच और झूठ को पहचानना है और सच का साथ देना है,तभी हमारे प्रदेश और देश का विकास हो पाएगा।

एक दर्जन भर थानों में की गई पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना : देखें नाम


गोवंश के कंकाल मिलने पर जताया दुख

उन्होंने रायपुर के चोरग़ढ़ी गांव में मिले गोवंश के नर कंकालों को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली इसको लेकर हमें ब़ड़ा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि जितने 15 साल में गोशाला नहीं बने हमने सा़ढ़े 11 महीनों में गोशाला बनाएं थे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने कौन सा पाप किया था कि जो हमने किसानों का कर्जा माफ किया, जो हमने 100 रुपये पर यूनिट बिजली का बिल किया तो क्या यही मेरा पाप था। उन्होंने कहा कि आज के हमारे नौजवान अंधकार में है, आज के नौजवान और 20 साल पहले के नौजवानों में बहुत अंतर है,मंदिर और मस्जिद होने से उद्योग नहीं होगा। आज के नौजवानों को उद्योग चाहिए उन्हें मंदिर और मस्जिद बनने से रोजगार नहीं मिलेगा। विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी हमें राम मंदिर का उदाहरण देती है।


ये रहे मंच पर उपस्थित

जन आक्रोश रैली में रीवा के प्रभारी एवं जबलपुर के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल जिला अध्यक्ष त्रिजुगीनारायण शुक्ला शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे एवं 2018 में कांग्रेस पार्टी की ओर से 8 विधानसभाओं के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News