REWA : एक दर्जन भर थानों में की गई पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना : देखें नाम

 
REWA : एक दर्जन भर थानों में की गई पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना : देखें नाम

रीवा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने एक दर्जन से ज्यादा थानों में पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। गुरुवार की रात जारी हुए आदेश में 3 निरीक्षक, 11 उपनिरीक्षक और 2 सहायक उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। पुलिस कप्तान ने अस्वस्थ्य चल रहे गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार तिवारी को लाइन भेज दिया है।

जबकि पुलिस लाइन में तैनात कार्यवाहक निरीक्षक राजकुमार गायकवाल को गढ़ और KP त्रिपाठी को लौर का नया प्रभारी बनाया है। इसी तरह साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह को गोविंदगढ़ और अमहिया थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह को डभौरा थाने का प्रभार दिया गया है।

ये हुए प्रभावित

- निरीक्षक ओंकार तिवारी को गढ़ थाने से पुलिस लाइन
- कार्यवाहक निरीक्षक राजकुमार गायकवाल को पुलिस लाइन से गढ़
- कार्यवाहक निरीक्षक KP त्रिपाठी को पुलिस लाइन से लौर
- उपनिरीक्षक अनुराग अवस्थी को लालगांव चौकी से थाना जनेह
- उपनिरीक्षक दिव्या उपाध्याय को चोरहटा से चौकी रघुनाथगंज
- उपनिरीक्षक मनोज गौतम को लौर से लालगांव चौकी
- उपनिरीक्षक शिवांगी गर्ग को डभौरा से गढ़
- उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह को साइबर सेल से गोविंदगढ़
- उपनिरीक्षक गीतांजली सिंह को अमहिया से डभौरा
- उपनिरीक्षक शिखा पाठक को गुढ़ से रायपुर कर्चुलियान
- उपनिरीक्षक हीरामणि पटेल को गढ़ से चोरहटा
- उपनिरीक्षक कमल सिंह बरकड़े कसे चौकी गढ़ी से मउगंज
- उपनिरीक्षक वंदना शर्मा को समान से सिविल लाइन
- कार्यवाहक उपनिरीक्षक जहीद दुनिसा को डीसीआरबी से वन स्टाप सेंटर
- कार्यवाहक सहाउपनिरीक्षक नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा रघुनाथगंज चौकी से मउगंज
- सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चन्द्र थाना पनवार से पुलिस लाइन

Related Topics

Latest News