LIVE : MP की बड़ी खबरों से रूबरू : आज से नाइट कर्फ्यू हटा, महाशिवरात्रि, होली और रंगपंचमी पर मिली बड़ी राहत, अब रात भर शादियों में शामिल हो सकेंगे मेहमान

 

LIVE : MP की बड़ी खबरों से रूबरू : आज से नाइट कर्फ्यू हटा, महाशिवरात्रि, होली और रंगपंचमी पर मिली बड़ी राहत, अब रात भर शादियों में शामिल हो सकेंगे मेहमान

मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू भी हटा दिया गया है। महाशिवरात्रि, होली और रंगपंचमी त्योहार से पहले यह बड़ी राहत मिली है। अब रातभर शादियों में मेहमान शामिल हो सकेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से भी कम हो गया है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने अपील की है कि होली-रंगपंचमी समेत सभी त्योहारों पर लोग सावधानी बरतें। मास्क जरूर पहनें।

छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म : युवक जबरन शादी का दबाव बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, कई लड़कियों के फोटो और चैटिंग भी मिली

भिंड में एकतरफा प्यार में युवती को गोली मारने के बाद खुद को मारी

एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। युवक की मौत हो गई। युवती को ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना फूप थानाक्षेत्र के ग्राम सफेदपुरा गांव की है। सोनी दुबे और मोनू उर्फ प्रेमनारायण रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन हैं। मोनू फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाता था।

जानिए आज MP में कहाँ क्या हुआ; बेरोजगार BF को बेटी का हाथ देने से लिया इनकार, युवक का फंदे पर लटका मिला शव

हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी एक्सीडेंट में घायल

हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी का एक्सीडेंट हो गया। चौधरी देवास से हाटपीपल्या जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर घायल है। वहीं विधायक के पैर में चोट आई है और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वे दो साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीता था और पुन: विधायक बने थे। मनोज चौधरी देवास जिले की हाटपिपल्या सीट से विधायक चुने गए हैं, यह सीट पूर्व मंत्री दीपक जोशी की मानी जाती थी।

गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह होने से बेहद दुखी युवक ने किया सुसाइड, बेरोजगार होने की वजह से लड़की के घरवालों ने हाथ देने से किया इनकार

5वीं और 8वीं की परीक्षा 1 अप्रैल से शुरू, 9 तक चलेगी

कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। कक्षा 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगी। यह बोर्ड परीक्षा नहीं हैं।

दर्द "इंदौर की बेटी" का : पति और सास-ससुर समेत 4 लोगों पर केस दर्ज, प्रेग्नेंट हुई तो ससुराल वाले खिलने लगे ये ...

उज्जैन में EOW की कार्रवाई, सहकारी समिति प्रबंधक के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

देवास के कन्नौद के पास डोकाकुई में सहकारी समिति प्रबंधक गोविंद बागवान के 3 ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आठ हजार का वेतन पाने वाले गोविंद बागवान के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापे के दौरान फर्जी PAN कार्ड और वोटर ID कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पूर्व में भी किसानों के नाम पर फर्जी लोन बताकर उनके लोन माफ करवा पैसा हड़प चुका है, जिस पर कन्नौद पुलिस थाने में FIR भी दर्ज हुई थी। मामले में आरोपी सहकारी समिति प्रबंधक गोविंद बागवान जेल में बंद रहा था।

सास-ससुर का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन : विदाई के बाद पति के साथ 150 KM पहुंच कर दिया अंग्रेजी का पेपर

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त टीम ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते पकड़ा

मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने कलेक्ट्रेट में आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट संगीता झाड़े को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट संगीता झाड़े ने जन्म तिथि बदलवाने के लिए 80 हजार रुपए की डिमांड की थी।

विधानसभा की नई व्यवस्था : प्रश्नकाल के लिए ट्रेंड किए जाएंगे विधायक, बोले; सरकार और विपक्ष दोनों से मिला सहयोग

छतरपुर में 10वीं के स्टूडेंट ने एग्जाम से पहले लगाई फांसी

छतरपुर में 10वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे हनुमान टोरिया के पीछे शिव कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय सुमित ताम्रकार का एग्जाम था, लेकिन उसके पहले ही उसने फांसी लगा ली। वह एग्जाम को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। उसका आज गणित का पेपर सरस्वती स्कूल सिंचाई कॉलोनी केंद्र पर था।

छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म : युवक जबरन शादी का दबाव बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, कई लड़कियों के फोटो और चैटिंग भी मिली

गृहमंत्री एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे सेंट्रल जेल का निरीक्षण

गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार शाम पांच बजे सेंट्रल जेल का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वह जेल की सुरक्षा काे देखेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। अहमदाबाद ब्लास्ट के 6 दोषी भोपाल सेंट्रल जेल में बंद है। सजा के ऐलान के बाद से भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

Related Topics

Latest News