REWA : अजब गजब : घरातियों ने बारातियों को बनाया बंधक : दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों को छेड़ा, वर पक्ष ने लगाया 75 हजार की लूट का आरोप

 

REWA : अजब गजब : घरातियों ने बारातियों को बनाया बंधक : दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों को छेड़ा, वर पक्ष ने लगाया 75 हजार की लूट का आरोप

MP में दुल्हन से छेड़खानी करने पर घरातियों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया और रातभर उन्हें डंडों से पीटा। घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के वनपाडर गांव की है। लड़कीवालों का आरोप है कि बारातियों ने उनके घर की लड़कियों पर बताशे फेंके। इसके बाद जयमाला के दौरान दुल्हन को ही गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उधर दूल्हे के पिता ने लड़कीवालों पर 75 हजार की लूट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है। विवाद की असल जड़ यही है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

BHOPAL में रोजगार मेला : paytm समेत 22 कंपनियां लेंगी हिस्सा, मौके पर देगी ऑफर ; 8 से 20 हजार तक सैलरी

मनिकवार गांव के अमृतलाल यादव के बेटे प्रदुम्न यादव की बारात रविवार शाम वनपाडर में आई थी। शादी यमुना यादव की बेटी के साथ होना थी। दूल्हे का पिता सोमवार सुबह मऊगंज थाने पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह जैसे-तैसे भागकर यहां तक पहुंचा है। लड़कीवाले पूरी बारात को बंधक बनाए हुए हैं। हमारे साथ मारपीट भी की।

दर्दनाक घटना : पिता ने 14 साल की बेटी के साथ जंगल में किया रेप : घर में बताने को कहा तो घोट दिया गला

दुल्हन ने खुद शादी से इनकार किया

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब लड़कीवालों ने अलग ही कहानी बताई। उनका आरोप है कि दूल्हे की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। वह भी जयमाला के दौरान अजीब हरकत कर रहा था। दुल्हन ने खुद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा लड़केवालों ने हमें धोखे में रखकर रिश्ता तय किया था।

सर्राफा व्यापारी पर रॉड से हमला कर बदमाशों ने लुटे 15 लाख के आभूषण : गंभीर हालत में SGMH रेफर

दोनों पक्षों में समझौता हो गया

ASP शिवकुमार वर्मा ने बताया कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। इसलिए जयमाला के समय विवाद की स्थिति बनी थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं है।

छोटे-मोटे झगड़ों में बढ़े तलाक के मामले : रोजाना एक जोड़ा हो रहा अलग, 2020 की तुलना में 2021 में तलाक के मामलों में 14% की बढ़ोतरी

और फिर पैदल लौटी पूरी बारात

अमृतलाल का कहना था कि उनसे 75 हजार रुपए भी लूट लिए गए। ये पैसा गाड़ीवालों और डीजे वाले को देना था। गाड़ीवाले अपनी गाड़ियां लेकर चले गए। इससे बारातियों को पैदल ही जाना पड़ा।

Related Topics

Latest News