इस प्यार को देख पुलिस भी हैरान : भाभी को हुआ देवर से प्यार, 6 साल के बच्चे को लेकर पहुंची थाने : फिर हुआ ये ...

 

इस प्यार को देख पुलिस भी हैरान : भाभी को हुआ देवर से प्यार, 6 साल के बच्चे को लेकर पहुंची थाने : फिर हुआ ये ...

भागलपुर. बिहार के भागलपुर में भाभी और देवर के बीच प्रेम संबंध का मामला उजागर हुआ है। दरअसल, महिला अपने 6 साल के बच्चे के साथ थाने पहुंची और हंगामा करने लगी। महिला के अपने देवर के प्रति इस प्यार को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, यह मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक की शादी 10 साल पहले गोड्डा धमनी की रहने वाली महिला के साथ हुई थी, लेकिन शादी के करीब 6 साल बाद एक सड़क दुर्घटना में महिला के पति की मौत हो गई। फिर महिला अपने बच्चे के साथ झारखंड जाकर रहने लगी।

READ MORE : मार्च के महीने से ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू : मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी, रीवा समेत इन जगहों में तेज गर्मी

इस दौरान पति के छोटे भाई से उसे प्यार हो गया, दोनों मिलने लगे और नजदीकियां दिन पर दिन बढ़ने लगी। महिला का कहना है कि उसने अपने देवर के साथ अपने घरवालों की सहमति से शादी की और दोनों साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि अब उसके ससुराल वाले उसके पति की दूसरी शादी करा रहे हैं, जैसे ही उसे इस बात की खबर लगी वो तुरंत ही झारखंड से भागती हुई बिहार आ गई।

READ MORE : ALERT : एक बार फिर चीन में टूटे कोरोना के रिकॉर्ड, कई इलाकों में लगा लॉकडाउन : भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर?

महिला भागलपुर के जोगसर थाना पहुंची और अपने पति के साथ जीने मरने की बात कहने लगी, साथ ही उसने पुलिस से कहा कि उसके पति की शादी कहीं दूसरी जगह नहीं होनी चाहिए। इस दौरान महिला के ससुराल वाले भी थाने पहुंचे और अपने बेटे की शादी बहू के साथ होने से इनकार करने लगे। इस पर थाने में जामकर हंगामा हुआ।

READ MORE : Kharmas starting 2022 : आज से खरमास में नए कपड़े और आभूषण की कर सकेंगे खरीदारी, भूलकर भी ना करें ये कार्य : पढ़िए

महिला ने थाने में पुलिस के सामने कई बार अपनी दूसरी शादी के कागज दिखाए और कोर्ट जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि युवक बंटी अपनी भाभी के साथ रहने से इनकार कर रहा है। पुलिस दोनों के बीच सुलाह कराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कोई भी नतीजा अभी नहीं निकला है, वहीं मां के मुताबिक उसके बड़े बेटे की मौत हो गई थी, उसके बाद से उनकी बहू अपने मायके में थी जब लाने जाते तो ससुराल नहीं आती थी।

Related Topics

Latest News