भोपाल में फर्जी taxido कंपनी 30 कारें लेकर फरार : करीब 170 लोगों के साथ ठगी, सरकारी कार्यालयों में कार अटैच कराने का देते थे झांसा

 

भोपाल में फर्जी taxido कंपनी 30 कारें लेकर फरार : करीब 170 लोगों के साथ ठगी, सरकारी कार्यालयों में कार अटैच कराने का देते थे झांसा

सरकारी कार्यालयों में कार अटैच कराने का झांसा देकर टैक्सिडो कंपनी लोगों की गाड़ियां लेकर फरार हो गई। एमपी नगर पुलिस के पास इस तरह की 30 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। पीड़ितों ने बताया कि करीब 170 लोगों के साथ इस तरह की ठगी हुई है।

ALSO READ MORE : CM के सबसे विश्वसनीय IPS सुधीर सक्सेना बने नए DGP के नवागत DGP बने सुधीर सक्सेना, आज सेवानिवृत्त होंगे विवेक जौहरी : आदेश जारी

एमपी नगर पुलिस 17 फरवरी को टैक्सिडो कंपनी के मालिक वरुण उर्फ राहुल बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर रविकांत विश्वकर्मा को भी आरोपी बनाया है। पीड़ितों ने दावा किया कि आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर करीब 170 कारें गायब की हैं।

ALSO READ MORE : मेडिकल छात्रों के लिए अच्छी खबर; प्रदेश में बढ़ी MBBS की 300 सीटें, LN मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता

सेमरा कलां, अशोका गार्डन निवासी विकेश सिंह समेत करीब 30 लोग बुधवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। विकेश सिंह ने बताया कि नवंबर 2021 में अपनी नई कार 25 हजार रुपए हर महीने के किराए पर टैक्सिडो कंपनी में लगाई थी। कंपनी का ऑफिस एमपी नगर जोन-1 में था। कंपनी के मैनेजर रविकांत ने हर महीने किराया देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ एक महीने का किराया दिया। कार का भी पता नहीं चला रहा। मैनेजर धमकी दे रहा कि कार अब नहीं मिलेगी। विकेश सिंह के मुताबिक इस तरह से करीब 170 लोगों की गाड़ियां लेकर कंपनी भाग चुकी है। कारें, भिंड, मुरैना ले जाई गई हैं। विकेश की गाड़ी उनके पिता बेनी सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है।

ALSO READ MORE : Putin का आरोप : Ukraine सेना ने 3 हजार भारतीयों समेत कई विदेशियों को बनाया बंधक, रूसी सेना ने कराया रिहा

राज परोसिया की शिकायत पर पहली FIR

एमपी नगर पुलिस ने 17 फरवरी को इस मामले में राज परोसिया की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पहली एफआईआर की थी। उनकी नई कार मैनेजर रविकांत विश्वकर्मा ने 21 हजार रुपए प्रतिमाह किराया देने का एग्रीमेंट कर लिया था। ग्यारह महीने का एग्रीमेंट था। अब उनकी कार नहीं मिल रही। न ही मैनेजर किराया दे रहा।

ALSO READ MORE : इंदौर की बेटी की आपबीती : पति पोर्न देखकर करता था अन नेचुरल सेक्स : प्रेग्रेंट होने पर भी नहीं माना; अब एक लाख जुर्माना, गुजारा भत्ता देना होगा

चार अलग-अलग आधार कार्ड

विकेश सिंह ने बताया कि वरुण उर्फ राहुल बंसल ठगी के लिए चार अलग-अलग आधार कार्ड बना रखे हैं। उसका असली नाम भी पता नहीं चल पाया। किसी को वह राहुल बंसल बताता है, किसी को वरुण बंसल बताता है। वह खुद को कोलार का रहने वाला बताता था। पुलिस कारों की भी तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस मामले में पर्दाफाश कर सकती है।

ALSO READ MORE : दर्दनाक घटना : पत्नी को निर्वस्त्र करके पीटता था पति; पत्नी ने पति की हत्या करके हाथ पैर काटकर फिंकवाए ,धड़ को घर में ही गाड़ दिया

सरकारी विभागों में अटैच कराने के बहाने कार ली

TI सुधीर अरजरिया ने बताया कि अब तक 30 शिकायतें आ चुकी हैं। आरोपी लोगों को सरकारी विभागों में गाड़ियां अटैच कराने का झांसा देकर उनकी कार ले लेते थे। इसके बाद आरोपी ने न तो किराया दिया, न ही कार लौटाई। पुलिस शिकायतों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Topics

Latest News