MP : दर्दनाक घटना : पत्नी को निर्वस्त्र करके पीटता था पति; पत्नी ने पति की हत्या करके हाथ पैर काटकर फिंकवाए ,धड़ को घर में ही गाड़ दिया

 

MP : दर्दनाक घटना : पत्नी को निर्वस्त्र करके पीटता था पति; पत्नी ने पति की हत्या करके हाथ पैर काटकर फिंकवाए ,धड़ को घर में ही गाड़ दिया

इंदौर। पुलिस दस दिन से ड्राइवर कृष्णेंद्र उर्फ बबलू को लापता समझ तलाश में जुटी थी। पड़ताल में उसकी हत्या का खुलासा हुआ। बाणगंगा थाना पुलिस ने उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सोनू को हिरासत में लिया। उसी ने कृष्णेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसने दो युवकों की मदद से पति की हत्या की और हाथ-पैर काटकर फिंकवा दिए। धड़ को उसने उसी घर में गाड़ दिया, जिसमें बेटों के साथ रह रही थी।

Maha Shivratri 2022 : राशि अनुसार ऐसे करें शिव पूजा, समस्त ग्रहों की पीड़ा होगी दूर

डीसीपी जोन-3 धर्मेंधसिंह भदौरिया के मुताबिक गणेशधाम कालोनी निवासी 32 वर्षीय सुनीता एक कारखाने में काम करती है। उसके 18 और 16 वर्ष के दो बेटे हैं। उसने बताया कि कृष्णेंद्र ट्रक ड्राइवर था। वह जब भी घर आता, शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता। चरित्र शंका में कृष्णेंद्र ने कई बार उसे निर्वस्त्र कर पीटा था। परेशान होकर सुनीता ने दो युवकों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ और पैर अलग कर दिए। बताया जाता है कि सुनीता ने धड़ तो नरवल स्थित घर (टापरी) में गाड़ दिया, जबकि हाथ-पैर युवकों से कहीं फिकवा दिए। हत्या में शामिल दोनों युवक जूनी इंदौर क्षेत्र में मटन शाप पर काम करने वाले बताए जा रहे हैं। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक सुनीता से पूछताछ चल रही है। जिन युवकों के साथ हत्या करना बताया, उनके नाम भी सुनीता को नहीं पता। पुलिस सिर्फ मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश में जुटी है।

इंजीनियर लड़की ने की खुदकुशी : बोली Sorry मम्मी पापा, हाथ की नस काटकर फांसी पर झूली, 4 महीने पहले हुई थी शादी

बेटे ने पिटाई की पुष्टि की - पुलिस के मुताबिक सुनीता का दीपमाला ढाबे के पास नरवल में पैतृक मकान है। कृष्णेंद्र की अनुपस्थिति में दोनों युवकों का सुनीता के पास आना-जाना रहता था। एक बार पति ने दोनों को देख लिया था। इसके बाद उसने सुनीता की पिटाई की। बेटे ने भी इसकी पुष्टि की और कहा कि पिता मां को पीटता था। हत्या के बाद सुनीता गणेशधाम कालोनी वाला मकान छोड़कर आठ दिन पहले नरवल में रहने चली गई। पुलिस शुक्रवार को शव निकालने के लिए खोदाई करवाएगी।

लड़कियों का शौकीन SI ने किया रेप : युवती से सोशल मीडिया में दोस्ती, बोली ; रात को पगला जाता है मेरे साथ तो रेप से भी ज्यादा ये हुआ...

प्लास्टर करवाने की खबर मिली तो शक हुआ - टीआइ के मुताबिक सुनीता ने 14 फरवरी को कृष्णेंद्र की गुमशुगदी दर्ज करवाई थी। उसने कहा था कि पति 7 फरवरी से लापता है। पुलिस भी ट्रक चालक समझ खानापूर्ति करती रही। दो दिन पूर्व नरवल से खबर आई कि सुनीता ने घर में प्लास्टर करवाया है। यहां कुछ गड़बड़ है। एसआइ स्वराज डाबी, श्रद्धा यादव ने जांच कर सुनीता को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह टूट गई। पुलिस उसके बड़े बेटे की भूमिका भी जांच रही है।

भविष्यवाणी से गरमाई सियासत : सिंधिया के बढ़ते कद से बीजेपी के इन नेताओं को भी खतरा ...पढ़िए

घर में खोदाई शुरू - शुक्रवार सुबह पुलिस महिला के घर पहुंची और धड़ की बरामदगी के लिए खोदाई शुरू करवाई। महिला ने जिस स्थान पर धड़ गाड़ना बताया है, वहां पुलिस ने खोदाी के लिए मजदूर लगाए हैं। इसके अलावा घर में भी छानबीन की जा रही है। पुलिस को देख मोहल्ले के लोग महिला के घर पर इकट्ठा हो गए।

Related Topics

Latest News