REWA : केके स्पन कंपनी के गोडाउन में लगी भीषण आग : एक किलोमीटर दूर तक उठा धुआं, प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य सामान जलकर खाक

 
REWA : केके स्पन कंपनी के गोडाउन में लगी भीषण आग : एक किलोमीटर दूर तक उठा धुआं, प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य सामान जलकर खाक

रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अजगहरा गांव में पाइप के गोडाउन में आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। एक घंटे में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा था। दोपहर में ग्रामीणों ने गोडाउन में से आग की लपटें उठती देखीं। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस थाने में सूचना दी। 

MP BUDGET 2021-22 : रीवा गोविंदगढ़ के एतिहासिक किले को निजी हाथों में सौंपा जाएगा, हेरिटेज होटल और वियर बार बनाकर लोगों को किया जाएगा आकर्षित

जानकारी के मुताबिक ये गोडाउन केके स्पन कंपनी का है। ये कंपनी नगर निगम के तहत सीवरेज पाइप लाइन का काम करती है। कंपनी की समय अवधि खत्म हो गई है। लोगों का कहना है कि घटना के समय गोडाउन में कोई नहीं था। यहां चौकीदार भी नहीं था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर एक घंटे में काबू पाया गया। घटना में प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य सामान खाक हो गया।

यह भी पढ़े : सोहागी पहाड़ में भीषण सड़क हादसा : देर रात हादसे में तीन की मौत जबकि दो गंभीर रूप से घायल

रीवा में भीषण हादसा, तीन की मौत, दो घायल

रीवा जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल है। थाना प्रभारी वीसी विश्वास ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह करीब 3 बजे बिगड़ा हुआ कंटेनर नेशनल हाईवे 30 के किनारे खड़ा था। इसके नीचे कुछ मैकेनिक कार्य कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग चपेट में आ गए। सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शवों को मॉर्चुरी में रखवा दिया है। जबकि घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Topics

Latest News