LIVE : MP महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनी पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल

 

 LIVE : MP महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनी पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने भोपाल की पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने प्रेस नोट जारी कर विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पार्टी ने पद से हटा दिया था।

ALSO READ MORE : सुधीर सक्सेना हो सकते हैं अगले DGP : जल्द जारी हो सकते हैं आदेश, राज्य सरकार ने केंद्र से किया अनुरोध

भोपाल के केरवा डैम के जंगल में रेव पार्टी पर छापा

भोपाल में केरवा डैम के जंगल में रेव पार्टी में मंगलवार रात पुलिस ने छापा मारा। यहां कुछ लड़के-लड़कियां नशे में धुत मिले। इसमें भोपाल के नामचीन लोगों के लड़के-लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने सभी रईसजादाें के नाम-पते दर्ज किए हैं। पता चला है कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ और शराब की बोतलें जब्त की है। आयोजक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

LIVE : MP महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनी पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता विभा पटेल

Related Topics

Latest News