बैतूल में 25 साल के यंग क्रिकेटर को बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, दर्द को कर रहा था नजर अंदाज; 80% हार्ट था ब्लॉकेज

 

बैतूल में 25 साल के यंग क्रिकेटर को बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, दर्द को कर रहा था नजर अंदाज; 80% हार्ट था ब्लॉकेज

बैतूल में 25 साल के क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया। डेढ़ घंटे में 40 बार उसकी सांसें अटकीं। उसके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थे। यही ब्लॉकेज कॉर्डियक अरेस्ट की वजह बन गए। डॉ. श्याम सोनी ने बताया कि मामला 21 फरवरी का है। क्रिकेटर के सीने में दोपहर 4 बजे से दर्द हो रहा था। वह दर्द को नजरअंदाज करता रहा। रात 11 बजे दर्द बढ़ गया तो परिवार के साथ अस्पताल आया। रिसेप्शन पर एंट्री कराते समय उसे अटैक आ गया। वह वहीं गिर पड़ा।

ALSO READ MORE : प्रेमी के लिए पति की हत्या : पागल पत्नी ने पहले मुंह दबाया फिर प्रेमी ने चाकू से किए 19 वार, खून साफ करने लाश को पानी से नहलाया

आधा घंटे तक रिसेप्शन पर ही उसे कॉर्डियक मसाज दी गई। एक इंजेक्शन और फिर इलेक्ट्रिक शॉक दिया। आधे घंटे बाद शरीर में हलचल होने लगी तो उसे ICU में शिफ्ट किया गया। रिसेप्शन से ICU में ले जाने तक करीब डेढ़ घंटे में 40 बार उसकी सांसें आती-जाती रहीं। हालात में कुछ सुधार होने पर परिवार के लोग उसे नागपुर ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि उसके हार्ट में 80% ब्लॉकेज है।

ALSO READ MORE : PG में रहने वाली लड़कियों की चप्पलों से पिटाई : शॉर्ट्स पहनकर घूमने को लेकर विवाद , 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

यूथ्स में भी हार्ट अटैक की प्रॉब्लम देखने में आ रही है। जो खूब पसीना बहाते हैं, मेहनत करते हैं, फिटनेस फ्रीक हैं, उन्हें भी हार्ट अटैक को फेस करना पड़ रहा है। डॉक्टर इसकी वजह स्ट्रेस बताते हैं। शुक्रवार को ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

ALSO READ MORE : प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान : वीडियो डालकर कहा - हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना

मीडिया ने मेदांता हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. प्रवीण चंद्रा, बंसल हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. दिलीप सिंह राठौर और जिंदल नेचरक्योर इंस्टीटयूट के सीनियर नेचुरोपैथ डॉ. श्रीकांत एच एस से बात करके इस समस्या को समझने की कोशिश की है। 

Related Topics

Latest News