holi special 2022 : पकिस्तान सहित दुनिया के इन 10 ऐसे देशों के बारे में जानिए जहां धूमधाम के मनाया जाता है होली का त्योहार

 


                                  holi special 2022 : पकिस्तान सहित दुनिया के इन 10 ऐसे देशों के बारे में जानिए जहां धूमधाम के मनाया जाता है होली का त्योहार

भारत में हर त्योहार को बहुत प्यार और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली भारत का ऐसा त्योहार है जो पूरे देश में मनाया जाता है। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर धर्म और समुदाय के लोग मनाते हैं। इस बार प्यार और उत्सव के रंग बिखेरता होली का त्योहार 17 मार्च को देशभर में बनाया जा रहा है। 17 मार्च को होलिका दहन है और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। 

Holi Special Beauty Tips 2022 : चेहरे, बाल या नाखून पर रंग छुड़ाने का सबसे आसान तरीका

आपसी कलह और द्वेष को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने वाले इस त्योहार को सभी भारतीय बड़े चाव से मनाते हैं। बेशक होली की धूम देश में ही नहीं विदेशों में भी होती है। रंगों के इस पर्व को सात समुंदर पार भी मनाया जाता है लेकिन अलग तरीके और अलग नाम से जाना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में जहां होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

Nursing Officer समेत 206 पदों पर निकली बंपर भर्ती : 30 मार्च तक कर सकते है APPLY, 44,900 सैलरी

पाकिस्तान (pakistaan) 

पाकिस्तान मुस्लिम मुल्क है, लेकिन वहां पर होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू तो इस त्योहार को मनाते ही है, उनके साथ मुसलमान भी रंगों के इस त्योहार में शामिल होते हैं। इस सभी लोग मिलकर एक दूसरे के रंग गुलाल लगा कर खूब एंजॉय करते है।

नेपाल (nepal) 

नेपाल में भी होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया के एक मात्र हिंदू राष्ट्र नेपाल में भारत की तरह कई त्योहार मनाए जाते है। नेपाल की राजधानी राजधानी कांठमांडू और दूसरे शहरों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं।

अमेरिका (america) 

अमेरिका में भी होली के त्योहार को खूब एंजॉय करते है। वहां भारतीय समुदाय के लोगों के साथ स्थानीय भी होली का त्योहार मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने घरों से निकल कर अपने दोस्तों और मिलने वालों के साथ रंग-गुलाल लगाते हैं। इस दिन सभी लोग सड़कों पर भी होली का जश्न मनाते हैं।

श्रीलंका (shrilanka) 

श्रीलंका में भी भारत की तरह होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां के लोग कई तरह के रंग-गुलाल एक दूसरे को लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं।

इंग्लैंड (england) 

होली का जश्न इंग्लैंड में भी देखा जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर होली मानते है। इंग्लैंड के नागरिक भी इस जश्न में पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशी मनाते हैं।

कनाडा (kanada) 

कनाडा में भी बड़ी संख्या में भारतीय अप्रवासी रहते हैं। होली पर भारतीय लोग कनाडा के स्थानीय निवासी भी रंगों के इस त्योहार में शामिल होते हैं। इस अवसर पर लोग आपस में एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और नाचते-गाते हैं।

दुबई (dubai) 

दुबई में भी होली की धूम देखने को मिलती है। यहां रहने वाले भारतीय वहां के लोगों के साथ मिलकर होली खेलते है। इस मौके पर जम कर लोग रंग-गुलाल उड़ाते हैं और एक-दूसरे से गले मिल कर उन्हें बधाई देते हैं।

साउथ अफ्रीका (south africa) 

दूसरे देशों की तरह साउथ अफ्रीका में भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग स्थानीय लोगों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते है।

स्पेन (ispan) 

यूरोप के देश स्पेन में भी रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वे गुलाल लगाते हैं और वॉटर गन से एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं। होली के मौके पर सभी लोग मिलकर देर रात तक पार्टी करते है।

जर्मनी (jermani) 

जर्मनी में भी लोग होली का जम कर आनंद लेते हैं। लोग वहां रहने वाले भारतीय लोगों के साथ जम कर होली मनाते हैं। वे ऐसे भी होली के दिन सड़कों पर रंग-गुलाल लेकर निकल जाते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं।

Related Topics

Latest News