MP POLICE BHARTI 2022 : 6000 पदों पर फिर होगी बम्पर भर्तियां, शिक्षकों के लिए भी 13 हजार भर्ती : पढ़िए सबकुछ

 

MP POLICE BHARTI 2022 : 6000 पदों पर फिर होगी बम्पर भर्तियां, शिक्षकों के लिए भी 13 हजार भर्ती : पढ़िए सबकुछ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि पुलिस में 6000 और नई भर्तियां निकाली जाएंगी। वर्तमान में भी कांस्टेबल की 6000 भर्तियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की नई 6000 भर्तियों में चयन प्रक्रिया अलग तरह की होगी जिससे गांव के बच्चों को फायदा होगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत आधे अंक लिखित परीक्षा और आधे अंक भाग-दौड़ (पीईटी - शारीरिक दक्षता परीक्षा) के रखे जाएंगे। सीएम ने कहा कि इससे गांवों के बच्चों को ज्यादा फायदा होगा। गांवों के बच्चों का ज्यादा सेलेक्शन होगा। गांव में बच्चे दौड़ने भागने में तेज होते हैं। 

How to become Rich Fast : हर रोज 20 रुपये की सेविंग, और बन सकते हैं करोड़पति : जानिए यह शानदार फॉर्मूला

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 13 हजार शिक्षकों की भर्ती हम तत्काल निकाल रहे हैं। उसके बाद 10 हजार और निकालेंगे। बैकलॉग के पद भी भरे जाएंगे। 

Nursing Officer समेत 206 पदों पर निकली बंपर भर्ती : 30 मार्च तक कर सकते है APPLY, 44,900 सैलरी

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती परीक्षा चयन प्रक्रिया को बदला जा रहा है। अब केवल लिखित परीक्षा नहीं बल्कि शारीरिक दक्षता के आधार पर भी भर्ती होगी। यानी कि सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे पहले लिखित परीक्षा पास करने वालों को ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने का मौका दिया जाता था। 

IRCTC ने प्रतिदिन देशभर में 22 हजार यात्रियों को पसंदीदा खाना खिलाकर हासिल किया देश में पहला स्थान

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने बताया था कि जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इसी सप्ताह विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा

MPPEB जल्द जारी करेगा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) बहुत जल्द एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर चेक कर सकेंगे। एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी। बोर्ड ने परीक्षा के संपन्न होने के एक दिन बाद ही एग्जाम की आंसर-की जारी कर दी थी। आंसर-की के जरिए काफी अभ्यर्थियों ने अपने मार्क्स का अंदाजा लगा लिया होगा। 

Related Topics

Latest News