छतरपुर पुलिस के हाथ सफलता : 5 लाख रूपए के कीमती ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद , UP के बांदा से दो चोर गिरफ्तार जबकि दो फरार

 

छतरपुर पुलिस के हाथ सफलता : 5 लाख रूपए के कीमती ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद , UP के बांदा से दो चोर गिरफ्तार जबकि दो फरार

छतरपुर के महाराजपुर में धारा 379 के तहत दर्ज मामले में चोरी हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया। जिसकी कीमती करीब 5 लाख रूपए आंकी जा रही है। 7 मार्च 2022 की रात खुमना प्रजापति के घर के सामने रखा महिंद्रा कंपनी का ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर और मुखबिर की सूचना पर उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पलरी निवासी आरोपी कामता प्रसाद कुशवाहा और प्रेमप्रसाद कुशवाहा के कब्जे से बरामद किया। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

LIVE : आज 21 मार्च से होली के ट्रैफिक को क्लीयर करने चलेगी होली स्पेशल ट्रेन : सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी पर भी रुकेगी : देखें रुट

इस तरह हुआ खुलासा, गिरफ्तारी, बरामदगी

महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 20 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से आरोपी कामता कुशवाहा, प्रेम प्रसाद कुशवाहा, प्रकाश बम्होरी से गिरफ्तार किया। जिन्होनें पुलिस पूछताछ में बताया कि हम चार लोगों ने मिलकर ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी किया था। उनके बताए स्थान वनाफर क्रेशर, प्रकाश बम्होरी के पास से ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए। जिनमें से दो आरोपी अब भी फरार हैं। जिनके ठिकाने पर पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

Related Topics

Latest News