REWA : रीवा के युवाओं के लिए खुशखबरी : जल्द शुरू होने वाली है आर्मी की भर्ती रैली

 

REWA : रीवा के युवाओं के लिए खुशखबरी : जल्द शुरू होने वाली है आर्मी की भर्ती रैली

भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का वर्षों से सपना देख रहे युवाओं के लिए जल्द खुशखबरी आने वाली है। बताया गया कि आने वाले महीनों में रीवा शहर के अंदर आर्मी की वृहद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली कराने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। रैली भर्ती की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में बैठक आयोजित की गई।

रीवा शहर में दहशत का पर्याय बने दो बदमाश अवैध पिस्टल और देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार, सत्यम मोराई पर दर्ज है 8 मामले

कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि यह भर्ती रैली युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर होगा। रीवा संभाग के सभी जिलों के लोग सेना में अधिकारी व जवान के तौर पर देश की सेवा कर रहे हैं। यह भर्ती रैली युवाओं को सेना में जाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराएगी। जिसके माध्यम से युवा देश सेवा का लाभ ले सकेंगे। साथ ही अपने आप को गौरवान्वित कर सकते है।

CM के आगमन से पहले हवाई अड्डे पर भाजपा के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका, महिला पुलिस पर लगाए अभद्रता के आरोप

बैठक में एसएसपी नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी गंगा, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा, डीसपी यातायात मनोज शर्मा और यातायात के दिलीप तिवारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रीवा में वर्ष 2017 में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन हुआ था।

Related Topics

Latest News