REWA : प​त्नी की डांट से डरकर पति दूसरे कमरे में चला गया सोने, सुबह उठकर देखा तो फांसी के फंदे में लटकी मिली पत्नी : पाक्सो एक्ट का दर्ज था प्रकरण

 

REWA : प​त्नी की डांट से डरकर पति दूसरे कमरे में चला गया सोने, सुबह उठकर देखा तो फांसी के फंदे में लटकी मिली पत्नी : पाक्सो एक्ट का दर्ज था प्रकरण

रीवा जिले के चोहरटा थाना अंतर्गत सांव गांव में आत्मग्लानि के चलते एक पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि 4 दिन पहले ​पति पर पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसके बाद बीती रात पति-पत्नी में विवाद की घटना सामने आई। प​त्नी की डांट से डरकर पति दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह सोकर उठा तो पत्नी फांसी के फंदे में लटकी दिखी।

भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ऐसे में तुरंत घटना की सूचना चोरहटा पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया। जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दी गई है। फिलहाल चोरहटा पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फिर शर्मसार हुआ रीवा : 7 साल तक नाबालिग से बालिग होने तक दुष्कर्म, साथियों ने भी फोटो और वीडियो वायरल की आड़ में किया रेप

ये है मामला

चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह अर्चना कुशवाहा पति मूलचन्द्र कुशवाहा (30) निवासी सांव के सुसाइड करने की जानकारी थाने आई थी। सूचना के बाद चोरहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पंखे के हुक में फंदा बनाकर झूल रही महिला को नीचे उतारा गया। फिर पंचनामा करने के बाद लाश को पोस्ट मार्टम के लिए एसजीएमएच भेजने की व्यवस्था की।

अजब गजब मामला : युवक के गुप्तांग में रिंग फंसने के कारण मूत्र नली बंद, दो दिन से सर्जरी वार्ड में भर्ती, आपरेशन की तैयारी शुरू

छेड़खानी और पाक्सो एक्ट से दुखी थी पत्नी

सूत्रों की मानें तो महिला के पति मूलचन्द्र कुशवाहा ने चार दिन पहले नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी। जिसके बाद चोरहटा पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर ली थी। लोक लज्जा और समाज के डर से महिला दुखी ​थी। उसका मानना था कि जिसका पति गलत नियत का हो, कैसे लोगों का सामना करूंगी। ऐसे में चार दिन पहले पति से विवाद करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाहपुर बाजार में हुई घटना : अचानक आए हवा के झोंके ने ले ली युवक की जान, 15 फिट दूर गिरा

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि सोमवार की रात महिला का पति दूसरे कमरे में सो रहा था। जबकि महिला अपने कमरे में अकेले सो रही थी। इसी कारण से महिला के फांसी लगाने की जानकारी ​किसी को नहीं मिली। हालांकि ये कहानी पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रही है।​ चोरहटा पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सुसाइड मामले के हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Topics

Latest News