REWA : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : साल भर बाद मुंबई से प्रेमिका से मिलने आया था युवक, पति बन रहा था रोड़ा

 

REWA : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : साल भर बाद मुंबई से प्रेमिका से मिलने आया था युवक, पति बन रहा था रोड़ा

रीवा जिले की सोहागी पुलिस ने शाहपुर (अमहवा) में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। सूत्रों की माने तो मृतक की पत्नी का गांव के एक युवक से लव अफेयर था।

मर्डर वाली रात से एक दिन पहले ही प्रेमी एक साल बाद मुंबई से गांव वापस लौटा था। दोनों की मुलाकात के बीच महिला का पति रोड़ा बन गया। ऐसे में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी चला दी।अगली सुबह मनगढंत कहानी बनाई और पुलिस को सूचना दी। लेकिन 10 घंटे में इस कहानी का पर्दाफाश हो गया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रात में चारपाई पर सो रहे पति की कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी।

ये है मामला

एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि 12 जून को सुबह 5.30 बजे डायल 100 के माध्यम से सूचना आई। फोन करने वाले ने कहा कि त्योंथर कस्बा के पास शाहपुर (अमहवा) में एक युवक की हत्या हो गई है। घटना को गम्भीरता से लेते हुए सोहागी थाना प्रभारी अपने थाने के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने जांच में पाया कि मालिक आदिवासी पुत्र हसन आदिवासी (35) घर के बाहर आंगन में चारपाई बिछाकर सो रहा था।

REWA Mayor List 2022 : अफवाहों पर लगा विराम,बीजेपी से महापौर के लिए प्रमोद व्यास पर लगी मुहर

पुलिस के मुताबिक आधी रात को धारदार ​हथियार से हत्या की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया। मृतक का पीएम कराने के बाद विवेचना जारी रखी। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया। इसके बाद मृतक के भाई व अन्य लोगों से पूछताछ की। तब पता चला कि मृतक की पत्नी का गांव के रहने वाले अमन सिंह से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

UPSC छात्र के सुसाइड मामले में आरोपी की बढ़ाई धाराएं : परिवार की चेतावनी के बाद भी पुष्कर से मिलती रही छात्रा

साल भर बाद प्रेमिका से मिलने आया था युवक

मृतका की पत्नी ने बताया कि अमन सिंह 1 जून को मुंबई से घर लौटा है। दोनों के बीच रोजाना बातचीत होती थी। लेकिन कुछ दिन पहले मृतक पति ने मोबाइल छुड़ा कर अपने पास रख लिया। इस कारण प्रेमी से बातचीत बन्द हो गई। प्रेम की राह में रोड़ा बन रहे ​पति को पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। साइबर सेल की मदद से आरोपी अमन सिंह और मृतक की पत्नी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Revealed the blind murder in Rewa: While sleeping at night"," along with the lover"," killed the husband"

Related Topics

Latest News