MP : शादी का झांसा देकर छात्रा से 5 साल तक दुष्कर्म : 16 की उम्र में हुआ था प्यार, 5 साल बाद शादी के लिए बोला तो करने लगा मारपीट

 

MP : शादी का झांसा देकर छात्रा से 5 साल तक दुष्कर्म : 16 की उम्र में हुआ था प्यार, 5 साल बाद शादी के लिए बोला तो करने लगा मारपीट

भोपाल में 25 साल की एक छात्रा से उसके बॉयफ्रेंड ने 5 साल तक दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर उसने घर पर रेप करने के बाद गर्लफ्रेंड से जमकर मारपीट की। परेशान होकर छात्रा ने पिपलानी पुलिस से आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चर्चित PUBG हत्याकांड : मां के खिलाफ नफ़रत भरी और हत्या करवाई, ऐसे रची गई यह खतरनाक साजिश

पिपलानी इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की बीएसएसी फाइनल ईयर की छात्रा है। उसने बताया कि 24 साल का ओंकेश कुमार पहले उसके पड़ोस में रहता था। करीब 5 साल पहले उसकी उससे दोस्ती हुई थी। पहले तो उनकी फोन पर बात होती थी, लेकिन फिर उनकी मुलाकात होने लगी। अकेले होने पर वह घर आता था। शादी करने का झांसा देकर उसने तीन जनवरी 2017 में उससे ज्यादती की।

सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के फैसले ने Amul, Pepsico और Coca Cola सहित कई बेवरेज कंपनियों को लगा झटका

उसके बाद वह लगातार ज्यादती करता रहा। करीब 5 साल तक वे रिलेशन पर में रहे। बीच में ओंकेश पिपलानी से कटारा हिल्स इलाके में रहने चला गया। उसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह एक फर्नीचर के शोरूम में जॉब करता है। पिपलानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार में पागल लड़की ने दी जान : भागने से एक दिन पहले हाथों में रचा रखी थी मेहंदी‎, कहती थी- शादी करूंगी तो कपिल से ही करूंगी

घर बुलाकर पीटा

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से ओंकेश उससे दूरी बनाने लगा था। उसने कहा कि अब काफी दिन हो गए हैं। उसे शादी करना होगा। उसने दो दिन अपने पुराने घर पर बुलाया। यहां उसने पहले जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर बोला कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा। वह किसी और से शादी करेगा। विरोध करने पर ओंकेश ने उसकी जमकर पिटाई की। दो दिन बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

Related Topics

Latest News