MP Weather update : रीवा संभाग सहित जबलपुर,सागर में 26 जनवरी से हल्की वर्षा की संभावना

 
image

MP Weather Forecast: भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। इससे सर्दी से राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। अभी तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में गिरावट होने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के कारण जबलपुर एवं रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।

ALSO READ : बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर बोले गोविंद सिंह, कौन है यह धीरेंद्र शास्त्री ? मैं फर्जी लोगों को नही जानता

शहडोल में बढ़ा तापमान

शेष संभागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। रीवा और छतरपुर जिलों में मध्य से घना कोहरा रहा। दतिया और ग्वालियर में मध्यम कोहरा रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग में विशेष रूप से बढ़ा। रीवा और सागर संभाग में काफी बढ़ा एवं शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक इंदौर, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभाग में सामान्य से अधिक रहा। शेष संभागों में सामान्य रहा।

ALSO READ : CM शिवराज की बड़ी घोषणा : 7.50 लाख कर्मचारियों का बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता

हवाओं में नमी से छाए बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-काश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। उधर, ओडिशा पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में बादल छाने लगे हैं। साथ ही हल्की वर्षा भी हो रही है। 26 जनवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

Related Topics

Latest News