REWA : भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 

REWA : भाजपा को बड़ा झटका : पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

रीवा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां मऊगंज के पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में आधा सैकड़ा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। बताया गया कि रविवार को मऊगंज कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां मऊगंज और देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के 50 से ज्यादा भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है।

फिर शर्मसार हुआ रीवा : 7 साल तक नाबालिग से बालिग होने तक दुष्कर्म, साथियों ने भी फोटो और वीडियो वायरल की आड़ में किया रेप

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों ने कहा कि भाजपा नेता क्षेत्र में जनता के हितों की अनदेखी करते है। साथ ही शासन-प्रशासन में अराजकता का माहौल है। गांव से लेकर शहर तक भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी-कर्मचारी नेताओं की ही नहीं सुन रहे। क्षेत्र के लोग भाजपा की करनी व कथनी जान चुके है। अब पूर्व MLA के प्रतिनिधित्व पर ही क्षेत्र का विकास हो सकता है।

दो लापता बहनों का कुएं में शव मिलने से हड़कंप : जांच में जुटी पुलिस

दो पूर्व विधायक प्रतिनिधि सहित 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए

मऊगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक प्रतिनिधि रवि मिश्रा, मनोज मिश्रा सहित 50 से ज्यादा हरिजन, आदिवासी और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में मऊगंज, हनुमना, देवतालाब विधानसभा के भाजपाई शामिल है। आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक जनता के हितों की अनेदखी कर रहे है।

शाहपुर बाजार में हुई घटना : अचानक आए हवा के झोंके ने ले ली युवक की जान, 15 फिट दूर गिरा

सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने किया कांग्रेस में स्वागत

पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सभी का स्वागत किया। साथ ही सबको उज्जवल ​भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छाया चित्र में पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा ने किया।

लापता लड़की की दूसरे दिन मिली लाश : प्लीज मुझें जवाब दीजिए आप शादी करेंगे या नहीं मुझे, गला घोंटकर हत्या की आशंका

ये कांग्रेस पदाधिकारी रहे शामिल

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पूर्व युका अध्यक्ष मकसूद खान, अरविंद सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू खान, पूर्व नगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि गुप्ता, अवधेश मिश्रा, टिंकू खान समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News