LIVE MP MAYOR RESULT 2022 : रीवा शहर का पलटा इतिहास, 10308 वोटों से अजय मिश्रा बाबा ने BJP प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हराया

 

LIVE MP MAYOR RESULT 2022 : रीवा शहर का पलटा इतिहास, 10308 वोटों से अजय मिश्रा बाबा ने BJP प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हराया

LIVE MAYOR RESULTS 2022 : ऋतुराज द्विवेदी। रीवा नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा 12000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास से जीते. कांग्रेसियों में खुशी की लहर. भाजपा का ढहा किला. 

रीवा में 24 साल बाद कांग्रेस महापौर पद जीता  

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हरा दिया है। महापौर अजय मिश्रा ने जीतने के बाद रीवा न्यूज़ मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''यह जीत रीवा की जनता की जीत है। रीवा की जनता ने अपने सेवक के लिए लड़ाई लड़ी है। जनता ने रीवा के सेवक को जीताकर नगर निगम पहुंचाया है। 

इतने मिले वोट 

यह जीत कांग्रेस के सभी साथियों की जीत है।'' आठवें चरण की मतगणना तक कांग्रेस को 45,354 और भाजपा को 36,055 वोट मिले हैं। कांग्रेस लगभग 9,000 वोटों से आगे है। वहीं भाजपा अपने पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक राजेंद्र शुक्ला का वार्ड हार गई है। यहां वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रफीकुन शहनाज अंसारी ने करीब 600 वोटों से जीत हासिल की। महापौर पद के लिए आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं वार्डों में स्थिति इसके उलट हैं। यहां भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा है। 13 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस केवल 9 वार्डों पर जीत सकी है। वहीं निर्दलीयों की संख्या भी अच्छी खासी देखी जा रही है। 45 में से 6 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा ने 9 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हराया। कांग्रेस का यहां 24 साल बाद सूखा खत्म हुआ। रीवा में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए दो बार सभा की थी। रीवा में वार्ड 16 से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के बेटे सज्जन पटेल 72 वोट से पार्षद का चुनाव हार गए। 

निर्दलीयों के हाँथ में परिषद

45 वार्डों वाले नगर पालिक निगम रीवा की परिषद में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है।बीजेपी के जहां 18 पार्षदों ने जीत दर्ज की तो वहीं भाजपा से एक कम 17 पार्षद कांग्रेस के जीत सके।10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 2,3,5,7,9,10,12,16,17,18,19,20,24,29,32,35,36,38 में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने जीत हासिल की तो वार्ड क्रमांक 4,6,8,11,14,15,23,25,26,27,31,33,34,37,39,44,45 में कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीते।वार्ड क्रमांक 1,13,21,22,28,30,40,41,42,43 में निर्दलीय प्रत्यशियों ने चुनाव जीता।

वार्ड के जीते हुए प्रत्याशी 

01   निर्दलीय

02   भाजपा 

03   भाजपा

04   कांग्रेस

05   भाजपा

06   कांग्रेस

07  भाजपा

08  कांग्रेस

09 भाजपा

10 भाजपा

11 कांग्रेस

12 भाजपा

13 निर्दलीय

14 कांग्रेस

15 कांग्रेस

16 भाजपा

17 भाजपा 

18 भाजपा

19 भाजपा

20 भाजपा

21 निर्दलीय

22 निर्दलीय

23 कांग्रेस

24 भाजपा 

25 कांग्रेस

26 कांग्रेस

27 कांग्रेस

28 निर्दलीय

29 भाजपा

30 निर्दलीय

31 कांग्रेस

32 भाजपा

33 कांग्रेस

34 कांग्रेस

35 भाजपा 

36 भाजपा

37 कांग्रेस

38 भाजपा

39 कांग्रेस

40 निर्दलीय

41 निर्दलीय

42 निर्दलीय 

43 निर्दलिय

44 कांग्रेस 

45 कांग्रेस

भाजपा 18

कांग्रेस 17

निर्दलीय 10


सम्बंधित खबरें : 

रीवा में काउंटिंग 9 बजे से शुरू : इस बार कांग्रेस और BJP में सीधी टक्कर, जानिए कहाँ किसकी हुई जीत ....

REWA LIVE MAYOR RESULTS 2022 : विधायक राजेंद्र शुक्ला के गढ़ में भाजपा पीछे, पांचवे चरण की गिनती में कांग्रेस प्रत्यासी 39823 तो BJP के प्रबोध व्यास 31956

Related Topics

Latest News