REWA : हे ! प्रपंच परमेश्वर : 30 गाड़ियों की मालकिन निकली बैजनाथ गांव की महिला सरपंच, अब तक 12 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

 

    REWA : हे ! प्रपंच परमेश्वर : 30 गाड़ियों की मालकिन निकली बैजनाथ गांव की महिला सरपंच, अब तक 12 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

रीवा के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह परिहार के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की है। 2 टीमों ने महिला सरपंच के 2 ठिकानों पर मंगलवार एक साथ कार्रवाई की। टीम अभी सर्चिंग कर रही है। अब तक 12 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं। दो क्रशर प्लांट भी सरपंच के नाम पर है।

महिला सरपंच सुधा सिंह के पास से मिली 11 करोड की प्रॉपर्टी : 30 गाड़ियों का मिला काफिला, लाइमस्टोन पत्थर निकालकर कमाया मनमाना पैसा : रॉयल फैमिली की तरह दिखी रईसी

सुधा सिंह 2015 में सरपंच बनी थी। लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। अब तक की कार्रवाई में महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है। बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है।

अजब गजब : 48 साल से नहीं सोए ये रिटायर्ड अफसर, लेक्चरर बनते ही नींद गायब; दिल्ली और मुंबई के डॉक्टर भी हैरान : पढ़िए पूरी कहानी

दो क्रशर प्लांट

सरपंच के नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं। लगभग 12 करोड़ की प्रॉपर्टी अभी तक सामने आ चुकी है।

संजय गांधी अस्पताल से लेकर बिछिया जिला अस्पताल तक 80 फीसदी वायरल इन्फेक्शन के पेशेंट : कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लोगों की चिंताएं भी बढ़ रही

कार्रवाई जारी

लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 2 ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई देर तक चल सकती है।

Related Topics

Latest News