MP Weather Update : प्रदेश के 11 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी,घने कोहरा के साथ तीव्र शीत लहर चलने की संभावना

 
 image

Today weather update : मध्यप्रदेश में नया साल ठंड लेकर आया। पिछले 4 दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेशभर में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां रात में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 7 जिलों को छोड़ दें तो बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है।

ग्वालियर के बाद गुना सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजगढ़ में 6, रतलाम में 6.5, सागर में 7, इंदौर में 7.3, भोपाल-रायसेन में 7.4, नौगांव में 7.5, धार में 7.7, पचमढ़ी, खजुराहो, उज्जैन में 8, उमरिया में 8.3, नरसिंहपुर में 8.4, दमोह, सिवनी में 9, बैतूल, रीवा में 9.5 और जबलपुर में रात का तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

ALSO READ :  MP में ठंड ने बदला स्कूल का टाइम : प्रदेशभर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा : रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी

प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। अशोकनगर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक क्लास 5th तक की छुट्‌टी कर दी गई है। गुना में भी 5th क्लास तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक आज से 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। इंदौर जिले में स्कूल टाइमिंग को बदलने को लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है, जिले में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं लगेंगे।

अगले तीन दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेश भर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

Related Topics

Latest News