Rewa Go-Go Guest House से मांगे थे 20 हज़ार :लोकायुक्त की सूचना लीक होते ही दोनों अफसर फरार, स्पेशल कोर्ट में आवेदन और वॉइस ट्रैपिंग बनेंगे आधार

 
image

MP/ REWA NEWS : रीवा लोकायुक्त (rewa lokayukt) ने पहली बार असफल ट्रैप कार्रवाई की है। लोकायुक्त SP गोपाल सिंह धाकड़ (Lokayukta SP Gopal Singh Dhakad) ने बताया कि अन्य दबिशों की तरह ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता और उपनिरीक्षक रानू वर्मा (Station in-charge Inspector Sunil Gupta and Sub-Inspector Ranu Verma) को आरोपी बनाया जाएगा। दोनों फरार है। निलंबन के लिए पुलिस अधिकारी को पत्र लिखेंगे। फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 संशोधन अधिनियम 2018 के तहत आरोपी बनाया है।

ALSO READ : थाना प्रभारी और महिला ASI ने होटल संचालक से प्रतिमाह 20 हजार रुपये रिश्वत की करी मांग, लोकायुक्त ने अपराध दर्ज कर शुरू की जांच

चर्चा है कि लोकायुक्त के अफसर स्पेशल कोर्ट (special court) में आवेदन व वॉइस ट्रैपिंग (voice trapping) को आधार बनाएंगे। जहां संभवत: अन्य आरोपियों की तरह सजा मिलेगी। कार्रवाई को निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार (Inspector Pramendra Kumar) ने लीड किया है। वहीं लोकायुक्त टीम में DSP प्रवीण सिंह परिहार, DSP राजेश पाठक, निरीक्षक जियाउल हक, उपनिरीक्षक ऋतुका शुक्ला, उपनिरीक्षक आकांक्षा पाण्डेय (DSP Praveen Singh Parihar, DSP Rajesh Pathak, Inspector Jiaul Haq, Sub-Inspector Rituka Shukla, Sub-Inspector Akanksha Pandey) व दो पंचसाक्षी सहित 12 सदस्यीय दल शामिल रहा है।

ALSO READ : अनुदान घोटाले का मामला, तीन डीईओ फंसे, 18 प्राचार्य और अधिकारियों पर फिर होगी FIR : जेडी ने दर्ज कराई शिकायत

क्या है मामला

लोकायुक्त सूत्रों का कहना है कि एक दिन पहले नाम आवेदक सुखेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र दिनेश भदौरिया 27 वर्ष निवासी मझगवां के रहने वाले हैं। वे गो गो गेस्ट हाउस नाम से नेहरू नगर में होटल संचालित करते हैं। कई दिनों से समान थाने की उपनिरीक्षक रानू वर्मा रुपए के लिए दबाव बना रही थी। नहीं देने पर परेशान किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि समान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता को पैसे हर हाल में चाहिए।

20 हजार रुपए महीना पर सहमति
दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता से समान थाना क्षेत्र में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालित करने के एवज में प्रतिमाह 20,000 रुपए की मांग की गई थी। 30 मार्च काे रात 10 बजे थाने में रकम के साथ बुलाया था। इसके पहले ही सूचना लीक हो गई। ऐसे में आरोपियों को शिकायतकर्ता पर शंका हो गई। ऐसे में उप निरीक्षक रानू वर्मा अवकाश पर चली गई। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता थाने से बाहर चले गए, इसलिए ट्रैप कार्रवाई नहीं हो सकी।

Related Topics

Latest News