REWA : नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों को मुंबई से पकड़ा : एक फरार

 
रीवा गैंगरेप के 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

1255KM पीछा कर दो को मुंबई से पकड़ा

REWA NEWS : रीवा जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है दरिन्दगी का एक बेहद ही खौफनाक मामला प्रकाश में आया है, जहा किशोरी के साथ 6 की संख्या में आये युवको ने गैंग रेप कि वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा कि लडकी जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए गई हुई थी, पहले किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया बाद में उसके साथ लूट भी की गई. मामला पुलिस तक पहुंचा है और पुलिस जाँच में जुटी हुई है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.  इस ख़ौफनाक घटना के प्रकाश में आने के बाद हडकंप मचा हुआ है और किशोरी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोंगो में काफी आक्रोश भी है. 

ALSO READ : एक बार फिर गैंगरेप से दहला रीवा : 6 लड़कों ने मिलकर लड़की को बारी बारी से बनाया हवस का शिकार, दोस्त के साथ घूमने निकली थी लड़की

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक यह घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अष्टभुजी माता मंदिर की है, बताया गया है की यहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ दोपहर घूमने के लिए आई थी , मंदिर में दर्शन कर दोनों ही मंदिर के पास ही एक जगह पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वहां करीब आधा दर्जन युवक आ पहुंचे,  आरोपियो ने पहले उनको धमकाय और युवक के सामने ही किशोरी को घसीटकर कूड़ा के नीचे झाड़ियो मे ले गए, इस दौरान एक-एक करके आधा दर्जन युवकों ने लडकी के साथ दरिंदगी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए हुए थे, उनके चंगुल में फंसी किशोरी व उसका दोस्त आरोपियों से रहम की भीख मांग रहे थे और गिड़गिड़ा रहें थे लेकिन दरिंदो ने एक न सुनी और दरिंदगी करते रहें. जब वह दरिंदगी कर चुके तो उनके डरा किशोरी का मोबाइल और पायल छीन लिया गया. बाद में उनको धमकाते हुए मौके से फरार हो गए,  बदहवास पीडि़ता व उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी , अब पुलिस मामला दर्जकर आरोपियो की तलाश मे जुट गई हैं।

तीन आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिए गए हैं।

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गैंगरेप मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी एक फरार है। 2 आरोपियों की लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस ने उन्हें 1255KM पीछाकर मुंबई से पकड़ा। उधर, सीएम ने सोमवार को बैठकर कर प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुष्कर्म के आरोपियों को कोई दया नहीं रखनी है।

ALSO READ : करहिया मंडी में फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वाले बाइकर्स गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस जब्त

ऐसे में रीवा पुलिस ने रेलवे के सर्वर से उस टाइमिंग में गुजरने वाली ट्रेनों को ट्रैक किया। रीवा पुलिस के दो जवान नवी मुंबई पहुंचे और यहां से दोनों को पकड़ा। मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि जिन दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वे दोनों नाबालिग है।

तीन आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिए गए हैं।

वर्जन एएसपी अनिल सोनकर

एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि नईगढ़ी थानाक्षेत्र के अष्टभुजी माता मंदिर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिए गए हैं। रविवार रात दो आरोपियों को मुंबई से पीछा कर पकड़ा है। घटना को लीड कर रहे मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने साइबर सेल से दो आरोपियों की लोकेशन मांगी थी। पुलिस को सीडीआर में लास्ट लोकेशन मैहर-जबलपुर के बीच मिली।

वर्जन कलेक्टर 

नईगढ़ी में किशोरी के साथ दुष्कर्म के 6 आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, शेष आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए मऊगंज एसडीएम तथा एसडीओपी की उपस्थिति में आरोपियों के घर को जेसीबी से तोड़ा गया, ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। 

Related Topics

Latest News