REWA : एक बार फिर गैंगरेप से दहला रीवा : 6 लड़कों ने मिलकर लड़की को बारी बारी से बनाया हवस का शिकार, दोस्त के साथ घूमने निकली थी लड़की

 
RAPE DEMO PIC

REWA : रीवा में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। यहां से दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में जाकर फोटो क्लिक करने लगे, तभी पास के ही गांव के 6 लड़के आ गए। आरोपियों ने दोनों को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। उन्हें पीटा और मोबाइल व लड़की की पायल छीन ली। सभी ने लड़की से गैंगरेप किया। आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं।

ALSO READ : Rewa Satna मार्ग में चक्काजाम कर उपद्रव शुरु : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, महिलाओं सहित पुरुषों ने की पत्थरबाजी 

मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया

मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की घटना नईगढ़ी थाना इलाके की है। नाबालिग लड़की शुक्रवार दोपहर अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में घूमने चले गए। इसी बीच दो बाल अपचारी सहित 6 आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। लड़की को कचरे के ढेर में ले जाकर गैंगरेप किया।

ALSO READ : रीवा में खुल्ला गुण्डाराज : फिर मारपीट का वीडियो वायरल, खुद को टीआई का पुत्र बताता है बदमाश

पीड़िता घटना के बाद से काफी डरी हुई है। उसके दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पीड़िता इतने ज्यादा अवसाद में आ चुकी थी कि पुलिस को कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार सुबह से देर शाम तक महिला थाना प्रभारी मिथलेश यादव ने पीड़िता की काउंसिलिंग की, तब जाकर उसने बयान दिए।

ALSO READ : रीवा में अपराधी बेख़ौफ़ : मनगवां कस्बे में असामाजिक तत्वों ने स्टोरेंट में पेट्रोल डालकर लगाई आग 

आरोपियों ने बुरी तरह पीटा

पीड़िता के दोस्त ने बताया कि हम मंदिर से लगे जंगल में फोटो क्लिक कर रहे थे, तभी आरोपी आ गए। उन्होंने मुझे बंधक बना लिया। मैं उन लोगों से छोड़ देने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन वो नहीं माने। सामने ही मेरी दोस्त के साथ रेप किया। फिर दोनों को बुरी तरह पीटा। जाते-जाते धमकाया भी।

ALSO READ : शहर के बीच बाजार में हुई युवती की बाल पकड़कर पिटाई, युवती के प्रेमी को भी कपडे उतारकर पीटा था 

पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा

नईगढ़ी पुलिस ने 6 आरोपियों को चिहिन्त करने के बाद पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ऐसी भी जानकारी है कि रविवार सुबह पुलिस ने कुछ आरोपियों को उठाया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

खबर अपडेट 

तीन आरोपियों के घर चला बुलडोजर

प्रशासन ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के अवैध निर्माण ढहा दिए हैं। रविवार शाम 5 बजे जिला प्रशासन लाव लश्कर के साथ आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंचा। नाप जोख में अवैध निर्माण मिलने पर तीन आरोपियों के घर बुलडोजर लगाकर ढहा दिए। बचे तीनों आरोपियों के घर भी टीम सोमवार को जा सकती है।

खबर अपडेट 

एसपी रीवा एडिशनल एसपी मऊगंज व एसडीओपी मऊगंज की तत्परता के कारण नईगढ़ी थाना अंतर्गत नाबालिग से  हुए दुष्कर्म के मामले में फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को मुंबई से पुलिस के द्वारा गिरफ्तार लिया गया है. पुलिस के द्वारा 6 में से अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक आरोपी अभी भी फरार है ,जिसकी तलाश लगातार जारी है ।

तीन आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Related Topics

Latest News