रीवा वासी हो जाएं सावधान : इन रास्तों से भूलकर भी ना जाए, बदल गए है सारे मार्ग, प्रशासन की दिखी बड़ी लापरवाही

 
image

REWA NEWS : बुधवार से सिरमौर चौराहा फ्लाई ओव्हर (SIRMAUR CHAURAHA FLYOVER) के तीसरे लेग का निर्माण कार्य का आगाज हुआ। पहले ही दिन यहां लापरवाही दिखी। बिना मार्ग बंद किए ही काम शुरू कर दिया गया। दिन भी भारी मशीनरी के बीच आवागमन जारी रहा। सिर्फ कागजों में ही रूट डायवर्ट (DIVERT) करने का दावा होता रहा। मौके पर अमल में नहीं लाया गया। इसी लापरवाही का खामियाजा दो महिलाओं को जान देकर चुकानी पड़ती। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।

ALSO READ : देखिये ULLU पर आने वाली 2023 की टॉप Web Series

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने 11 जनवरी से सिरमौर फ्लाईओव्हर (SIRMOUR FLYOVER) के तीसरे लेग के निर्माण कार्य शुरू होने का दावा किया था। निर्माण कार्य को देखते हुए वैकल्पिक रास्ते भी तय कर लिए गए थे। बुधवार से ही शहर की तरफ आने और बाहर की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करना था।

IMAGE

ALSO READ : एक्शन में रीवा कलेक्टर : 22 अधिकारियों को थमाया नोटिस, विभाग में मचा हड़कंप

इस पर कोई अमल नहीं किया गया। सुबह से बिजली के खंभे हटाने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई लेकिन वाहनों को कहीं भी रोका नहीं गया। कहीं भी बेरिकैटिंग (BARRICATING) नहीं दिखी। हर दिन की तरह की मुख्य मार्ग चालू रहा। इस मार्ग में धड़ल्ले से काम भी होता रहा। बड़ी बड़ी के्रन लगी थी। इन के्रन के माध्यम से बिजली के खंभे हटाए जा रहे थे। जेसीबी से डिवाइडर तोड़ा जा रहा था। यह नजारा दिन के साथ ही देर रात तक देखने को मिला। दिन भर इस लापरवाही के कारण कइयों की जान जाते जाते बची। हैवी मशीनरी सड़कों पर ही नाचती रही।

image

ALSO READ : FAMOUS PLACES TO VISIT IN REWA : अद्भुत शहर है रीवा! घूमने का प्लान बना रहे तो इन शानदार जगहों पर करें विजिट

इसकी चपेट में आने से कई वाहन और लोग बचे। इसके बाद भी प्रशासन और ठेकेदार ने सबक नहीं लिया। बेरीकैटिंग नहीं की गई। इसी का खामियाजा देर शाम दो महिलाओं को भुगतना पड़ा। क्रेन से खंभे हटाए जा रहे थे। तभी क्रेन और खंभे के नीचे दो महिलाएं आ गईं। गनीमत यह रही कि खंभा महिलाओं के सिर पर नहीं गिरा, वर्ना बड़ा हादसा तय था।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से भी समझौता
हद तो यह है कि सुबह से ही स्कूल जाने वाले छात्र और स्कूली बस, वैन का आना जाना इस मार्ग पर शुरू हो गया था। इस दौरान भी किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गये। बच्चों की आवाजाही के बीच भी खंभों के हटाने का काम जारी रहा। बच्चों की सुरक्षा से भी समझौता किया गया।

जाम से जूझते रहे लोग
सिरमौर चौराहा ओव्हर ब्रिज के तीसरे लेग के निर्माण की जिला प्रशासन ने इस कदर से ब्रांडिंग करी कि लोग परेशान हो गए। सुबह से ही सिरमौर चौराहा में जाम के हालात बनने लगे। यह परेशानी सुबह से शाम तक बनी रही। यहां मोर्चा सम्हालने की जगह ट्रैफिक पुलिस पहले ही गायब हो गई। यहां कोई नजर नहीं आया। दिन भर ट्रैफिक सिग्नल भी बंद और चालू होते रहे।

image

डायवर्टेड मार्ग ज्यादा ट्रैफिक नहीं सह पाएंगे
सुभाष चौराहा से वाहनों को पोस्ट ऑफिस के बगल से सिरमौर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया गया है। यह मार्ग काफी संकरा है। यहां से हैवी ट्रैफिक नहीं निकल पाएंगे। इसी तरह बुधवार को कई वाहन पहले से ही सिरमौर चौराहा से बचने के लिए बोदाबाग रोड से निकलने लगे थे। इसके कारण भी ज्योति किंडर गार्टन के सामने जाम लग गया था। कई वाहन गुत्थगुत्था हो गए थे। इसके अलावा करहिया मार्ग से होते हुए गुप्ता पेट्रोल पंप वाले मार्ग की अभी लोगों को जानकारी नहीं है। इसके कारण भी समस्याएं होंगी।

Related Topics

Latest News