REWA : प्रेम संबंध के बीच में युवक को मारी गोली, वीडियो बनाकर भाग रहा था ट्रक चालक, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

 
image

MP/REWA NEWS : रीवा में छुट्टी पर घर आए एक फौजी ने ट्रक ड्राइवर की आंख में गोली मार दी। ड्राइवर ने जवान को उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर में देख लिया था। वह मोबाइल से उनका वीडियो बनाकर भाग रहा था। जैसे ही जवान को इस बात का अहसास हुआ, उसने बाइक से ट्रक का पीछा किया। फिर कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली ड्राइवर की आंख में लगी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास तिवारी और नाबालिग लड़की के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन को भी दोनों के रिश्ते के बारे में पता है। लड़की का पिता भी रिटायर्ड फौजी हैं। दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे। चूंकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए परिवार वालों ने अभी कुछ दिनों तक इंतजार करने के लिए कहा था।

ALSO READ : CM शिवराज की घोषणा : नईगढ़ी, हनुमना और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज बनेगा नया जिला

आरोपी जवान का नाम विकास तिवारी उर्फ ब्रजभूषण (24) पुत्र अशोक तिवारी है, जो कि रीवा का रहने वाला है। शनिवार दोपहर वह गंगेव के समीप हनुमान मंदिर आया था। उसके साथ उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड भी थी। प्रेमी युगल बातचीत कर रहा था। इसी बीच, पड़ोसी गांव का ब्रजेन्द्र कोरी उर्फ भइयनबा (30) भी वहां पहुंच गया। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसने उन्हें मंदिर से दूर जाकर बैठने को कहा। जिसके बाद युवक प्रेमिका को लेकर बाइक से चला गया। इसी बीच ब्रजेन्द्र ने चोरी-छिपे मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और ट्रक लेकर वहां से निकल गया। आरोपी विकास तिवारी पंजाब में पदस्थ है चार साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला में सेकंड कोर बटालियन में नायक के पद पर पदस्थ है।

वर्जन

थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि विकास तिवारी हाल में आर्मी से छुट्टी लेकर रीवा आया था। शनिवार दोपहर लड़की 12वीं का पेपर देकर स्कूल से निकली थी। ऐसे में फौजी उसे स्कूटी पर बैठाकर गंगेव की तरफ घूमने चला गया। वहां ट्रक वाले से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

Related Topics

Latest News