REWA : लापता युवक का तालाब में मिला उतरता शव, मौके पर पहुंची पुलिस : दो दिन से था लापता
Aug 26, 2023, 16:56 IST

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हर्ष द्विवेदी पिता मनीष द्विवेदी उम्र 18 वर्ष है। वह पुरैना थाना रायपुर कर्चुलियान का रहने वाला है। विवि थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि दो दिन पहले हर्ष घर से साइकिल से निकला था।
दो दिन तक वह घर नहीं लौटा। इसकी सूचना भी किसी थाने में नहीं दी गई। गुमशुदगी तक दर्ज नहीं कराई गई। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर को बोथी तालाब में एक शव मिलने की सूचना मिली।
यह भी पढ़े : राजेंद्र शुक्ला बने कैबिनेट मंत्री, विंध्य में खुशी की लहर
मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की तो शव पुरैना निवासी हर्ष द्विवेदी का निकला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।