REWA : डीएलएड एग्जाम में मार्तण्ड 3 से पकड़ाया फर्जी मुन्ना भाई, बिहार का युवक मौसेरे भाई की जगह दे रहा था पेपर

 
BCBCB

रीवा शहर में D.El.Ed Exam के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ाया है। केंद्राध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारी को दूरभाष पर जानकारी दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाने को सूचना दी। जानकारी के बाद थाने का बल पहुंचा। जिसने फर्जी विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में आरोपी से पूरे नेटवर्क के बारे में पूछा जा रहा है।

 यह भी पढ़े : अदना सा बाबू प्रशासन पर पड़ रहा भारी, घोटालेबाज कर्मचारियों को हटाने में अधिकारियों के छूट रहे पसीने

जानकारी के अनुसार इन दिनों शासकीय उमावि मार्तंण्ड क्रमांक 2 में डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही है। ऐसे में रीवा विकास खंड शिक्षा अधिकारी टीम के साथ परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर रहे थे। वे संस्था के केंद्राध्यक्ष नवनीत खरे कक्ष पर पहुंचे। उनको शनिवार सुबह 8 से 11 बजे के बीच होने वाली परीक्षा में एक छात्र पर शंका हुई। प्रवेश पत्र मिलान करने पर परीक्षा दे रहा छात्र अलग समझ में आया। केंद्राध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारी को जानकारी दी। तुरंत विश्वविद्यालय पुलिस बुलाई गई। जो फर्जी परीक्षार्थी को साथ लेकर चली गई है।

मौसी का लड़का निकला सॉल्वर
विश्वविद्यालय पुलिस ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार 32 वर्ष बिहार का रहने वाला है। दोनों एक होटल में ठहरे थे। वह सुबह मौसी के लड़के की जगह परीक्षा दे रहा था। क्योंकि मौसी का बेटा पढ़ाई में कमजोर था। अभी प्रमोद कुमार को थाने में बैठा लिया है। संभवत: मौसी के लड़के को भी आरोपी बनाया जाएगा।a

Related Topics

Latest News