REWA : बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गले में घसी गोली के छर्रे, गढ़ थाना क्षेत्र के काकर की घटना

 
IMAGE
गढ़ थाना क्षेत्र के काकर की घटना।

REWA NEWS : शहर से लेकर गांव तक बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजमा दे रहे है।  शुक्रवार की शाम गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काकर गांव में खेत से घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। युवक के गले में गोली के  छर्रे धंसे है। घटना के बाद बदमाश भाग गए वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल देव केवट पुत्र रामजश केवट 18 वर्ष निवासी काकर की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर युवक और उसका भाई खेत में काम कर रहे थे।

छोटा भाई देव खेत से वापस घर के लिए निकला था, जिसे रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बताया गया कि आधा घंटा बाद बड़ा भाई खेत से वापस लौट रहा था, जिसने लोगो की भीड़ देखी और अपने भाई को गोली लगने से घायल अवस्था में अचेत पाया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।

ALSO READ : Churhat-Rewa National Highway : अब तक 15 की मौत, बस हादसे में मृतकों के नाम आए सामने, दस लाख की सहायता और आश्रितों को नौकरी देने का ऐलान

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद गढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोग युवक को निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल से रवाना कर दिए थे। पुलिस आसपास के लोगो से बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है, साथ ही घायल युवक के परिजनों का भी पुलिस बयान ले रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News