Rewa News : अधिवक्ता संघ के लिए मतदान जारी : राजेंद्र पांडे के अमेध किले में लग पाएगी सेंध?

 
fg

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। कोठी कंपाउंड परिसर पर स्थित जिला न्यायालय में एक माह की चुनावी सरगर्मियों का आज संभवत अंतिम दिन है। आज सुबह लगभग 10 बजे न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ हेतु विभिन्न पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

cdgb

यह भी पढ़े : Rewa के इस खास फ्रूट बर्फी की Dubai तक डिमांड : 200 से 800 रुपए किलो तक दाम

उल्लेखनीय कि पिछले लगातार 5 वर्षों से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र पांडे विजय होते चले आ रहे हैं। इस बार भी वे अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए हैं। इस बार उनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी और मैदान में है किंतु यह माना जा रहा है कि राजेंद्र पांडे ही इस बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होंगे। इसके अलावा अन्य पदों के लिए कई प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। आज शाम तक मतदान होगा और परिणाम संभवत कल दोपहर तक आ जाएगा।

Related Topics

Latest News