बागेश्वर धाम से रीवा का युवक लापता,भोलगढ़ से कराने आया था इलाज, धाम के लोग नहीं कर रहे कोई मदद

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) से एक युवक लापता हो गया। वो भोलगढ़ (Bholgarh) से इलाज कराने आया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। लापता युवक शिवेंद्र मिश्रा (shivendra mishra) के परिजन उमेश त्रिपाठी (umesh tripathi) ने बताया कि वे रीवा (rewa) के रहने वाले हैं। उनके भाई की तबीयत खराब थी। वे बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) दर्शन कराने लाए थे। यहां 21 फरवरी को भीड़ थी। सुबह 11 बजे हम प्रसाद लेने गए, लेकिन भीड़ होने के कारण भाई हमसे बिछड़ गया।
उमेश ने बताया कि बागेश्वर धाम के 5-6 किलोमीटर के एरिया में उसे ढूंढा। 4 लाइन पर भी ढूंढ आए, वह नहीं मिला। धाम के लोग कोई मदद नहीं कर रहे हैं। हम लोग बहुत परेशान हैं। मदद के लिए हमारे पास सिर्फ भगवान हैं। उसके भरोसे हैं। शिवेंद्र ने काला स्वेटर पहना हुआ है। वह मानसिक रूप से बीमार है। वो किसी भी सज्जन को मिले तो 9993459519 और 8085748272 नंबर पर सूचना दे दें।