REWA के सुंदरजा आम को मिला GI tag : सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

 
demo
अब दुनियाभर में बढ़ेगी पहचान, देशभर में भी खूब मांग

Rewa Sundarja Mango News : रीवा. मीठे रसीले आम भला किसे नहीं लुभाते! इसे फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता हैं। इन आमों की भी कई वेरायटी हैं जिनकी अलग अलग खासियत होती हैं। इनमें रीवा के सुंदरजा आम भी शामिल हैं जिन्हें आमों का राजा कहा जाता है। इन आमों की अब देश दुनिया में भी पहचान बढ़ेगी। सबसे मीठे और अच्छे इन आमों को जीआइ ज्योग्राफिकल इंडिकेटर टैग (GI Geographical Indicator Tag)मिल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (PM Narendra Modi and Union Minister Piyush Goyal) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुंदरजा आम (Sundarja Mango) के साथ ही मुरैना की गजक और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी के नागरी दूबराज चावल को जीआइ टैग मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सीएम शिवराज सिंह (cm shivraj singh) ने भी रीवा व मुरैना के साथ सभी प्रदेशवासियों को इस बात के लिए बधाई दी है। सीएम ने इस उपलब्धि के लिए पीएम और मंत्री गोयल का आभार माना है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प (collector manoj pusp) के अनुसार सुंदरजा गोविंदगढ़ (Sundarja Govindgarh) के बगीचों से निकलकर विदेश में भी महक बिखेर रहा है।

ALSO READ : REWA में लाडली लक्ष्मी योजना ekyc के नाम पर अवैध वसूली,हितग्राहियों से वसूले जा रहे थे 50 रुपए ; दो गिरफ्तार तीन पर FIR दर्ज

यहां बता दें कि सुंदरजा आम रीवा जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में होता है। सुंदरजा आम अपनी खासियतों के लिए पूरे प्रदेश के साथ अब देश और विश्व में भी मशहूर हो गया है। जीआई टैग (gi tag) मिलने से अब इसे पुख्ता पहचान मिल गई है। इसकी प्रजाति 2 भी विकसित हो चुकी है। कुठुलिया फल व कृषि अनुसंधान केंद्र में सुंदरजा की प्रजाति 2 विकसित की गई है।

एक जिला एक उत्पाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एक जिला एक उत्पाद के तहत रीवा के सुंदरजा आम की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जाए। जिससे दुनिया भर में मशहूर इस आम की ग्रेडिग हो सकें। ज्ञात हो कि सीएम शिवराज ने पूर्व में ही घोषणा किए थें कि रीवा के सुन्दरजा आम की ग्रेडिग करवाई जाएगी। जिससे दुनिया भर में इसकी पहचान बन सकें।

ALSO REWA :REWA : 2012 बैच के विवेक सिंह बनाए गए नवीन रीवा SP, नवनीत भसीन स्थानांतरित हुए एसएफ सेंटर भोपाल

रेशे नहीं शर्करा कम लेकिन मिठास का कोई तोड़ नहीं
कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार (Agricultural Scientist Dr. Akhilesh Kumar) के अनुसार सुंदरजा 2 की भंडारण गुणवत्ता उत्कृष्ट है। सामान्य तापमान पर 10 से 12 दिन एवं फ्रीजिंग में 30 दिन तक भंडारण क्षमता रहती है। इससे निर्यात में दिक्कत नहीं होती। इस आम की कई विशेषताएं हैं। यूं तो सभी आम मीठे होते हैं और इनकी कुछ अलग ही गंध भी आती है लेकिन सुंदरजा आम की विशेष सुगंध और मिठास का तो कोई तोड़ ही नहीं है। यह बिना रेशे वाला और कम शर्करा वाला आम है। यही कारण है कि इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। यह एक जिला एक उत्पाद में शामिल है।

क्या होता है जीआइ टैग

क्षेत्रीय विशेष उत्पाद की ख्याति को प्रमाणित करने एवं उत्पाद को पहचान दिलाने एक प्रक्रिया होती है जिसे जियोग्राफिकल इंडीकेटर कहते हैं। हिंदी में इसे भौगोलिक संकेतक नाम से जाना जाता है।

Related Topics

Latest News