Australia के मशहूर पूर्व क्रिकेटर स्पिन के बादशाह Shane Warne का थाईलैंड में निधन, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक

 

Australia के मशहूर पूर्व क्रिकेटर स्पिन के बादशाह Shane Warne का थाईलैंड में निधन, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज शेन वार्न का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। शेन वार्न 52 वर्ष के थे। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मृत्यु हुई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से कारोबार पर पड़ा असर : Apple, Google सहित कई कंपनियों ने अपनी सेवाएं करी बंद

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न के निधन पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने शोक जताया है। खबरों के मुताबिक थाईलैंड में शनिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था

VVS लक्ष्मण ने दी शेन वार्न को श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपने शेन वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,”यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। शब्दों से परे हैरान। एक किंवदंती और खेल को सुशोभित करने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक ..बहुत जल्दी चला गया… उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।

शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने 708 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरी तरफ में भी 55 मैच खेल कर 57 विकेट चटकाए हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था।

विवादों से रहा है शेन वार्न का गहरा नाता

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वार्न क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके फैंस के दिल में बना चुके थे, लेकिन यह खिलाड़ी जितना क्रिकेट के मैदान पर मशहूर था उतना ही इस खिलाड़ी का विवादों से। साल 1998 में शेन वार्न पर बुकी को जानकारी देने के लिए फाइन लगाया गया था।इतना ही नहीं इस खिलाड़ी को साल 2003 के विश्वकप से कुछ दिनों पहले प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने का दोषी पाए जाने पर 1 साल का बैन किया गया था।

Related Topics

Latest News