BHOPAL : WHATSAPP से चलता था देह व्यापार का धंधा : आपत्तिजनक स्थिति में 5 कॉलगर्ल और दो युवक गिरफ्तार : ऐसे हुआ खुलासा

 
BHOPAL : WHATSAPP से चलता था देह व्यापार का धंधा : आपत्तिजनक स्थिति में 5 कॉलगर्ल और दो युवक गिरफ्तार : ऐसे हुआ खुलासा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में लॉकडाउन 5.0 में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया है। वह अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

व्हाट्सएप पर होती थी डील     
पिपलानी थाना पुलिस ने छत्रसाल नगर में यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार जिस मकान में धंधा चल रहा था, उसे किराए पर लिया गया था। छापेमारी के दौरान 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इनके पास कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 23-38 साल के बीच की है। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का संचालक व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर भेज ग्राहकों से डील करता था।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश के रीवा समेत इन 25 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, कई जगह बनी हैं बाढ़ की स्थिति

दरअसल, गिरफ्तार 2 व्यक्तियों में से एक सीहोर का किसान है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि व्हाट्सएप पर महिला की तस्वीर पसंद कर मंगलवार की रात छत्रसाल नगर पहुंचा था। वहीं, मौके से एक आरोपी प्रशांत गौतम फरार हो गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि देह व्यापार के धंधे का संचालन व्हाट्सएप के जरिए होती थी। ग्राहकों को पहले कॉलगर्ल की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद आने पर रेट तय होता था। ग्राहकों से सेवा के बदले 1 से 2 हजार रुपये लिए जाते थे।

MP के इन जिलों में भारी बारिश का ALERT, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पिपलानी पुलिस ने बताया कि छत्रसाल नगर में चल रहे अनैतिक गतिविधि के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसकी तहकीकात के लिए एक आरक्षक को सिविल ड्रेस में वहां भेजा गया था। ग्राहक बन कर पहुंचे आरक्षक ने मुखबिक की सूचना की पुष्टि की। उसके पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाम बदलकर मोहल्ले में मकान लिया था। यहां लड़कियों और ग्राहकों को कार के जरिए लाया जाता था।


REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com

Related Topics

Latest News