जबलपुर की महिला और कटनी के कांग्रेस नेता की CORONA से मौत, एक दिन में 13 नए पॉजिटिव मिले

 
जबलपुर की महिला और कटनी के कांग्रेस नेता की CORONA से मौत, एक दिन में 13 नए पॉजिटिव मिले

जबलपुर। शहर में शनिवार को कोरोना से दो मौत हुई। इसमें कटनी के कांग्रेस नेता और महाराजपुर के सुभाष नगर निवासी महिला है। दोनों नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। दोनों मरीजों को सांस लेने में तकलीफ थी। कटनी में कोरोना से दूसरी और जबलपुर में यह 14वीं मौत है। इसके साथ ही जबलपुर में सेना के तीन जवान व एक रेडीमेड गारमेंट कोरोबारी सहित 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण के नए मामले के बाद जबलपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 344 हो गई है।

ये भी पढ़े : विंध्य में कोरोना का संकट गहराया, कटनी और शहडोल में मिले नए मरीज  

सेना के तीन जवान व रेडीमेड गारमेंट कारोबारी सहित 13 नए पॉजिटिव मिले

मौत के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव- महाराजपुर सुभाष नगर निवासी 55 वर्षीय महिला को परिजन 19-20 जून की दरम्यानी रात गम्भीर हालात में एनएससीबीएमसी में लेकर आए थे। महिला को निमोनिया जैसे लक्षण थे। कोरोना संदिग्ध होने पर सस्पेक्टेड अस्पताल में भर्ती किया। गम्भीर हालत के चलते वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। नमूने जांच के लिए भेजे गए। इस बीच उपचार के दौरान शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

ये भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुआ रीवा का लाल, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

चार दिन तक संघर्ष के बाद दम तोड़ा 
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी 56 वर्षीय भुवनेश्वर उर्फ गुड्डू दीक्षित को बुखार, खांसी और गले में खराश थी। इसकी जांच के लिए वे विजयराघवगढ़ के सरकारी अस्पताल में गए थे। वहां, कोरोना संदिग्ध पाए जाने और हालत गम्भीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। वे 16 जू की रात नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज कॉलेज में भर्ती हुए। चार दिन तक कोरोना से संघर्ष किया। लेकिन, मल्टीऑर्गन फेल्यर होने से शनिवार को सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से यह दूसरे कांग्रेस नेता की मौत है। इससे पहले 15 जून को मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान जबलपुर में मौत हुई थी।

ये भी पढ़े : REWA : 21 साल की उम्र में वतन के लिए शहीद, CM ने परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान

प्रोटोकॉल के अनुसार अंत्येष्टि 
कांग्रेस नेता की मौत के बाद जबलपुर में ही अंतिम संस्कार हुआ। प्रोटोकॉल के अनुसार मोक्ष संस्था ने अंत्येष्टि की। संस्था के आशीष ठाकुर के अनुसार अंतिम संस्कार में मृतक का भाई और बेटा शामिल हुआ। पत्नी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। सुभाषनगर निवासी महिला का शव कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार में अस्पताल की मॉरचुरी में रखा गया। अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल से रविवार को होगा।


REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com


Related Topics

Latest News