REWA CORONA UPDATES : अब तक पॉजिटिव केस 44 , रीवा के 39 मरीज मिले : तीन एक्टिसव केस : 2 हजार कोरोना संदिग्ध

 
REWA CORONA UPDATES : अब तक पॉजिटिव केस 44 , रीवा के 39 मरीज मिले : तीन एक्टिसव केस : 2 हजार कोरोना संदिग्ध

रीवा. प्रदेश के बाहर से आए 60 हजार से अधिक प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें लगभग दो हजार कोरोना संदिग्ध मिले हैं। सभी की जांच कराई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस पांडेय के मुताबिक शुक्रवार को 98 कोरोना संदिग्धों का सैंपल लिया गया है। अब तक कुल 1999 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को भी 11 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसमें अब तक 1798 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 103 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पॉजिटिव केस 44 आए। जिसमें रीवा के 39 मरीज मिले। तीन एक्टिसव केस है। शेष ठीक होकर घर चले गए।

ये भी पढ़े : 100 रुपये को लेकर दो सगे परिवार में खूनी संघर्ष, दो की हत्या, 6 घायल : आरोपी गिरफ्तार 

कलेक्टर ने केयर सेंटरों का किया निरीक्षण
कलेक्टर इलैया राजा टी कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया। अस्पताल में एनआरसी केन्द्र को देखा। इस दौरान उन्होंने एनआरसी में पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने का आदेश दिए। निरीक्षण में कलेक्टर ने आइसीयू और आक्सीजन पाइप लाइन के कनेक्शन निर्माण का को देखा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि केयर सेंटर में रखे गए संदिग्धों के भोजन, नास्ता आदि के ठोस इंतजाम किए जाएं। इस दौरान सीएमएचओ सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : एम्स में भर्ती रीवा की राजकुमारी की ये आई रिपोर्ट, एम्स प्रशासन ने लिया ये निर्णय'

कलेक्टर के हस्तक्षेप पर मासूम को दिया ब्लड
रीवा. जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है। सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए बेमानी हैं। दो दिन पहले जवा जनपद क्षेत्र के छतैनी गांव के अंसरा बस्ती की शिवजानकी कोल बीस दिन पहले बच्ची को जन्म दिया है। वजन महज 1.50 किलो है। कमजोर स्थित पर उसे 27 को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराय गया। चिकित्सकों ने ब्लड नहीं होने पर वापस कर दिया। दोबारा हालत बिगडऩे पर अस्पताल लाने के लिए चार हजार रुपए का कर्ज लेना पड़ा। सूचना मिलने पर कलेक्टर एनआरसी केन्द्र पहुंचे चिकित्सकों ने ब्लड की बात बताई तो उन्होंने कहा कि कहा, मैं ब्लड दूंगा। इस पर अस्पताल के डॉक्टरों ने कलेक्टर के लौटते ही ब्लड उपलब्ध कराया। बताया कि पोषहण आहार देना तो दूर इलाज नहीं मिल रहा है। बिटिया के इलाज के लिए अब तक वह बीस हजार रुपए का कर्ज ले चुकी है।

REWA NEWS MEDIA पढ़े ताजा ख़बरें, अभी Like करें और हमसे जुड़ें
रीवा, सिरमौर ,सेमरिया ,मनगवा, देवतलाब, मऊगंज ,गुढ व त्यौथर क्षेत्र की हर खबर सिर्फ   रीवा  न्यूज़ मीडिया पर : VISIT NOW : www.rewanewsmedia.com



Related Topics

Latest News